{"_id":"5e52c3908ebc3ef3a816edff","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3970962124","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीमगांव, मितौली में छिपाई गई मिर्च के 87 बोरे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीमगांव, मितौली में छिपाई गई मिर्च के 87 बोरे बरामद
विज्ञापन
सिकंद्राबाद/भीखमपुर (लखीमपुर खीरी)। मध्य प्रदेश से डीसीएम में भरकर गोरखपुर लेजाई जा रही लाल मिर्च ड्राइवर ने अपने साथियों की मदद से नीमगांव और मितौली क्षेत्र समेत कई अन्य गांवों में छिपाई थी। मध्य प्रदेश पुलिस ने नीमगांव और मितौली पुलिस के सहयोग से कई जगह से मिर्ची बरामद कर ली है।
बरेली के बहेड़ी निवासी इमरान ने मध्य प्रदेश की बेड़िया थाने की पुलिस को बताया कि पांच फरवरी 2020 को उसकी डीसीएम में करीब पांच लाख कीमत की लाल मिर्च मध्य प्रदेश से गोरखपुर के लिए लदवाई थी। यह मिर्च 13 फरवरी को गोरखपुर पहुंचना थी, लेकिन समय पर नहीं पहुंची तो उन्होंने बेड़िया थाने में अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया। इसकी विवेचना बेड़िया थाने के एसआई बलवीर सिंह कर रहे हैं, जो दो दिन पूर्व अपनी टीम के साथ नीमगांव पहुंचे। उन्होंने नीमगांव पुलिस को साथ लेकर कई जगह डंप कर छिपाई गई 44 बोरा मिर्च बरामद कर ली। उधर, मितौली क्षेत्र के एक गांव के पास से डंप कर छिपाई गई 43 बोरी मिर्च बरामद की गई। मितौली एसओ अनिल कुमार सैनी ने बताया कि बरामद मिर्च को मध्य प्रदेश पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया है।
मध्य प्रदेश के बेड़िया थाने के एसआई बलवीर सिंह अपनी टीम के साथ आए थे। उन्होंने बताया कि बेड़िया थाने पर डीसीएम मालिक ने अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी तलाश में जगह-जगह छापा मारा गया, तो दोनों थाना क्षेत्रों से डंपकर छिपाया गया 87 बोरा मिर्च बरामद किया। अभी मध्य प्रदेश पुलिस आरोपियों की तलाश में छापे मार रही है।
विज्ञापन
-राजकुमार, प्रभारी निरीक्षक, थाना नीमगांव