{"_id":"5e317e4e8ebc3e4af3409d59","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3937322118","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी के घर में बदमाशों ने की लूटपाट की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी के घर में बदमाशों ने की लूटपाट की कोशिश
विज्ञापन
मैगलगंज। गांव ढखौरा में मंगलवार की रात फौजी के घर घुसे बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की, लेकिन परिवार वालों के जाग जाने व शोर मचाने पर बदमाशों को उल्टे पैर भागना पड़ा।
मैगलगंज थाना क्षेत्र के गांव ढखौरा निवासी सीआरपीएफ जवान संदीप सिंह के घर मंगलवार की रात करीब एक बजे बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस आए। मेन दरवाजे की अंदर से लगी कुंडी खोल दी थी। बदमाशों ने मकान के अंदर घुसने से पहले बिजली का कनेक्शन काट दिया, जिससे घर में अंधेरा हो गया। बदमाश कमरे में अलमारी व बक्से तोड़ रहे थे। इसी बीच बगल के कमरे में सो रहे जवान के भाई भानुप्रताप की आहट मिलने पर आंख खुल गई। उसके शोर मचाने पर बदमाश सामान छोड़कर भाग निकले। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।