{"_id":"5e2f1eec8ebc3e4b11782776","slug":"crime-lakhimpur-news-bly393509386","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले बर्खास्त चार शिक्षकों पर एफआईआर के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले बर्खास्त चार शिक्षकों पर एफआईआर के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसआईटी की जांच रिपोर्ट के बाद पांच शिक्षकों को किया गया था बर्खास्त
लखीमपुर खीरी। डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के बीएड 2005 के फर्जी अंक पत्र और प्रमाण पत्र लगाकर बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी हासिल करने वाले चार बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश बीएसए बुद्धप्रिय सिंह ने संबंधित ब्लॉकों के बीईओ को दिए हैं। जनपद में पांच शिक्षक ऐसे पाए गए थे, जिन्हें एसआईटी की जांच रिपोर्ट के बाद बर्खास्त किया जा चुका है। एक बर्खास्त शिक्षक के खिलाफ पहले ही एफआईआर कराई जा चुकी है।
बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने बताया कि 72825 सहायक अध्यापक भर्ती में आगरा विश्वविद्यालय की बीएड डिग्री लगाकर पांच शिक्षकों ने नियुक्ति पाई थी। निघासन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बदालपुरवा में तैनाती पाए आलोक यादव निवासी मेहरा कालोनी शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद के खिलाफ एफआईआर पहले ही दर्ज कराई जा चुकी है। अब पसगवां के प्राथमिक विद्यालय मुड़िया चूड़ामणि में तैनाती पाए सुमित वर्मा निवासी नगला शमल जिला एटा, मितौली के प्राथमिक विद्यालय मिन्नापुर में तैनाती पाए रनधीर सिंह निवासी देवीपुर कानपुर देहात, ईसानगर के प्राथमिक विद्यालय सरावल में तैनात रहे विष्णु कुमार निवासी राधा निवास वृंदावन मथुरा और ईसानगर के प्राथमिक विद्यालय पकरिया में तैनात रहे शशिकांत वत्स निवासी प्रोफेसर कालोनी मथुरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए संबंधित ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं।