फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

दुष्कर्म पीड़ित ने दिया बच्ची को जन्म, मौत

Thu, 16 Jan 2020 09:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
crime
निघासन। क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़ित ने सीएचसी में बच्ची को जन्म दिया। जिसकी दो घंटे बाद मौत हो गई। युवती के परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। युवती ने आरोपी युवक के परिवार वालों पर धमकाने का आरोप भी लगाया है। आरोपी एक माह से जेल में है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवती संपूर्णानगर थाने के एक गांव निवासी मामा के घर अप्रैल में गई थी। आरोप है कि मामा के बेटे ने उससे दुष्कर्म किया। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद भी यह सिलसिला चलता रहा। मामा ने एक सप्ताह बाद उसे घर भेज दिया। युवती ने मामले की जानकारी परिवार के सदस्यों को दी। उन्होंने शिकायत युवक के घर वालों से की तो वह लोग आग बबूला हो गए और मारपीट की नौबत आ गई। दिसंबर में परिवार वालों ने युवक से पीड़ित से विवाह के लिए कहा। इस पर उसने शादी करने से इनकार कर दिया। युवती के परिवार वालों ने संपूर्णानगर थाने में दुराचार की रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर 10 दिसंबर को उसका चालान भेज दिया। मंगलवार रात युवती की तबीयत बिगड़ी तो उसको लेकर वह निघासन सीएचसी आए। यहां पर उसने एक बच्ची को जन्म दिया। जिसकी बाद में मौत हो गई। आरोप है कि इसी दौरान युवक के परिवार वालों ने युवती के पिता के पास फोन करके बच्ची का डीएनए टेस्ट कराने की बात कही। इस पर मृत बच्ची के परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला का कहना है कि युवती और उसके माता-पिता की इच्छा के चलते मृत बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम के अलावा किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम के बाद ही नवजात की मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed