फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

घर में घुसकर महिला को गोली मारी, पांच नामजद

Thu, 16 Jan 2020 09:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
crime
पसगवां कोतवाली क्षेत्र के गांव उकुरमुहा में हुई वारदात
विज्ञापन

जंगबहादुरगंज। पसगवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उकुरमुहा में मंगलवार की रात दबंगों ने रंजिशन एक घर में धावा बोलकर आग ताप रही गृहस्वामिनी और उसकी बेटी पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली महिला की पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि बेटी ने भागकर अपनी जान बचाई। घायल महिला को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
ग्राम उकुरमुहा निवासी रामवीर सिंह का पंपसेट कई माह पहले चोरी हो गया था। चोरी करने में गांव के कुछ लोगों पर शक था। इसको लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। मंगलवार की रात करीब आठ बजे ताज मोहम्मद ने अपने परिजन संग रामवीर सिंह के घर में धावा बोल दिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गृहस्वामिनी वंदना अपनी पुत्री के साथ आग ताप रही थी। एक फायर वंदना सिंह की पीठ में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि उसकी पुत्री काजल ने भागकर जान बचाई। रामवीर सिंह का आरोप है कि अभियुक्तों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। गोली चलने की सूचना मिलने पर कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल महिला को सीएचसी पसगवां में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल वंदना को जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर कर दिया गया। रामवीर सिंह ने आरोप लगाया है विपक्षियों ने 10 और 11 जनवरी 2020 को उसके घर पर आकर फायरिंग की। उसने पुलिस चौकी प्रभारी जंगबहादुरगंज, डायल 112 को घटना की सूचना दी और 12 जनवरी को सीओ मोहम्मदी के कार्यालय जाकर प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन किसी ने भी कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि पहले पुलिस ने कार्रवाई की होती, तो उसके घर में जानलेवा हमला होने की घटना नहीं होती।
विज्ञापन


घायल महिला के पति रामवीर सिंह की तहरीर पर अभियुक्त लाल मोहम्मद, ताज मोहम्मद सहित पांच आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। विवेचना बरवर पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार को सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फतेह सिंह, कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक, पसगवां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed