{"_id":"5de4028b8ebc3e54c5490122","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3863230169","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौने आठ लाख रुपये लूटने वाले तीन लुटेरों पर गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौने आठ लाख रुपये लूटने वाले तीन लुटेरों पर गैंगस्टर
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर में शराब कर्मी से दिनदहाड़े पौने आठ लाख रुपये लूटे जाने के मामले में गिरफ्तार गैंग लीडर समेत तीन लुटेरों पर सदर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। तीनों आरोपी जिला जेल में बंद हैं।
गोला रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने नौ सितंबर 2019 को अंग्रेजी शराब गोदाम कर्मी घनश्याम सक्सेना को गोली मारकर घायल कर दिया था। लुटेरे पौने आठ लाख रुपये से भरा बैग लूटकर भाग निकले थे। घटना उस समय हुई जब वह गोला रोड स्थित शराब गोदाम से रुपये लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था। पुलिस ने पांच दिन बाद घटना का खुलासा करते हुए थाना नीमगांव के गांव सनिगवां निवासी गैंग लीडर अनुज पांडेय, उसके साथी बुड़हा निवासी वीरेंद्र उर्फ पहुना और मनोज वर्मा निवासी गणेशनगर कोतवाली सदर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने इनके पास से छह लाख से अधिक की नकदी बरामद की थी। तीनों लुटेरे जिला जेल में बंद हैं। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि गैंग को पंजीकृत कर गैंग लीडर समेत तीनों लुटेरों पर गैंगस्टर लगाया गया है।