फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

गड्ढों में पहिया उछलकर पलटी बाइक, पूर्व बीडीसी सदस्य की मौत

Thu, 12 Sep 2019 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
crime
सुंदरवल। भीरा-पलिया मार्ग पर मिट्टी के ढेर और गड्ढों में बाइक का पहिया जंप कर गया। इससे बाइक के पीछे बैठी पूर्व महिला बीडीसी सड़क पर गिर गईं। महिला को जिला अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही महिला के परिवार में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर भीरा थाना क्षेत्र के कस्बा गुलरिया निवासी फिरोज खान किसी काम से पत्नी नाजमीन (35) के साथ बाइक से लखीमपुर जा रहे थे। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में भीरा मार्ग पर हकीमपुरवा गांव के पास अचानक बाइक मिट्टी के ढेर पर चढ़ गई। जंप करने से बाइक अनियंत्रित हो गई। पीछे बैठी नाजमीन मुंह के बल सड़क पर गिरी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पत्नी की हालत देख पति फिरोज भी बेसुध हो गया। ग्रामीणों ने चौकी पुलिस, यूपी 100 और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने नाजमीन को मृत घोषित कर दिया। मृतक नाजमीन बीडीसी सदस्य रही हैं। हादसे की खबर मिलते ही उनके परिवार में चीख पुकार मच गई। उनके घर बड़ी संख्या में गांव वाल जुटे और दुघर्टना पर अफसोस जताया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed