{"_id":"5d77f9ba8ebc3e0149508c74","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3757087121","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली शराब बिक्री मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली शराब बिक्री मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव फत्तेपुर में भारी संख्या में पकड़ी गई नकली अंग्रेजी शराब के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ 25 अगस्त को गांव फत्तेेपुर स्थित एक कारखाने पर छापा मारा था। छापे के दौरान पुलिस ने चंडीगढ़ अवैध देशी शराब के पौवा की 260 पेटी शराब पकड़ी थी। इसके अलावा शराब के खाली पौवा मौके से होलोग्राम ढक्कन आदि बड़ी संख्या में बरामद किए थे। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, टैक्स चोरी, आबकारी अधिनियम, मिलावटी शराब बेचने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मनोज को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने लखविंदर सिंह निवासी बरौठा फार्म थाना फूलबेहड़ और अजय वर्मा निवासी एलआरपी लखीमपुर सदर कोतवाली सदर को लालपुर तिराहे के पास गिरफ्तार कर लिया है। दोनों नेपाल भाग जाने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।