{"_id":"5d77f0a38ebc3e93c202abb9","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3757049184","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। शराब गोदाम कर्मी से पौने आठ लाख की लूट में शामिल बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिले हैं, लेकिन फुटेज साफ नहीं हैं। बदमाशों का चेहरे भी ढके हैं। इससे पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। पुलिस कद-काठी के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। हालांकि छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
शहर में अंग्रेजी शराब का काम करने वाली एक निजी कंपनी के शहर के गोला रोड स्थित गोदाम के कर्मचारी घनश्याम सक्सेना सोमवार दोपहर 7.75 लाख रुपये बैंक में जमा करने के लिए बाइक से थरवरनगंज जा रहे थे। बाइक उनका साथी जयप्रकाश शुक्ला चला रहा था, जबकि घनश्याम रुपये से भरा बैग लेकर पीछे बैठे थे। करीब तीन बजे वे लोग जब गोदाम से थोड़ा सा ही आगे पहुंचे थे कि बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और घनश्याम को गोली मारने के बाद बैग छीनकर ले गए थे।
एसपी पूनम ने खुलासे के लिए एएसपी शैलेंद्र लाल के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की हैं। पुलिस ने सोमवार की शाम गोदाम से लेकर रेलवे क्रॉसिंग और देवकली रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। हालांकि फुटेज साफ न होने से पुलिस पशोपेश में है। रात में कई स्थानों पर दबिश देकर पुलिस ने छह संदिग्धों को दबोचा है। उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस ने खुलासे को लेकर अहम क्लू मिलने का दावा किया है। प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। धरपकड़ की जा रही है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
डीजीपी कंट्रोल रूम ने मांगी जानकारी, अफसरों के छूटे पसीने
शराब गोदाम कर्मी से पौने आठ लाख रुपये की लूट को लेकर डीजीपी कंट्रोल रूम ने घटनाक्रम की जानकारी ली। साथ ही कड़ी नाराजगी जताते हुए जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। इससे अफसरों में हड़कंप मचा है।
सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। टीमें अपना काम कर रही हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -विजय आनंद सीओ सिटी।