फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

फौजी ने फर्जी लूट की सूचना देकर पुलिस को छकाया

Wed, 11 Sep 2019 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
crime
फरधान। फौजी ने अपने ही साथी पर बाइक और नकदी लूटने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब जांच की तो घटना झूठी निकली। पुलिस दोनों को थाने लाई, जहां दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मनिकापुर निवासी मनोज कुमार आर्मी में सिपाही है। वह इन दिनों छुट्टी पर घर आया है। सोमवार की शाम करीब आठ बजे मनोज ने यूपी 100 को सूचना दी कि बदमाशों ने उसकी बाइक और नकदी लूट ली है। सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। इस पर पुलिस मनोज के घर पहुंची तो वह घर पर नशे की हालत में मिला। मंगलवार को थाना पहुंचकर मनोज ने पुलिस को तहरीर दी। उसने पुलिस को बताया कि वह लखीमपुर से आ रहा था। गांव के निकट अंगने लाल फूलन देवी स्कूल के पास परसेहरा निवासी संतोष कुमार ने अपने चार साथियों के साथ उसे रोक लिया। उसकी अपाचे बाइक और 15 हजार रुपये, आईकार्ड लूटकर भाग निकले। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन की तो घटना की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस आरोपी संतोष को घर से उठा लाई और उससे पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि वह मनोज का खास मित्र है। मनोज ने उससे 15 हजार रुपये उधार लिए थे। जिसे वह दे नहीं रहा है। इसलिए उसे झूठे केस में फंसाना चाहता है। पुलिस जब फौजी के साथ सख्ती से पेश आई तो उसने शराब के नशे में झूठी सूचना देने की बात स्वीकार की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों ने समझौता कर लिया है। जिस पर दोनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed