{"_id":"5d77effe8ebc3e01665e39d0","slug":"crime-lakhimpur-news-bly375704145","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंबद सही करते वक्त गिरे छज्जे के नीचे दबे छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुंबद सही करते वक्त गिरे छज्जे के नीचे दबे छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरी टाउन। गुंबद संभालते समय छज्जा समेत नीचे गिरा बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र मलबे के नीचे दब गया। इससे घर में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मलबा हटाकर छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई।
हादसा सोमवार की रात हुआ। मोहल्ला श्यामलाल पुरवा निवासी मतीन ने बताया कि वह लोग चौक पर ताजिया रखने का इंतजाम कर रहे थे। ताजिया रखने से पूर्व गुंबद एक तरफ झुक गया था। यह देख पुत्र महताब (20) छज्जे पर चढ़ गया और गुंबद ठीक करने लगा। इसी बीच अचानक छज्जा भरभराकर नीचे गिर गया। छज्जा के साथ गिरा महताब मलबे के नीचे दब गया। इससे घर में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर आ गए। पड़ोसियों की मदद से परिवार वालों ने मलवा हटाकर महताब को बाहर निकाला। हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां से डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। परिवार वालों ने लखनऊ स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर आते ही परिवार में कोहराम मच गया।