{"_id":"5d77ef548ebc3e01586ef217","slug":"crime-lakhimpur-news-bly37570355","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिराने पर दो पक्षों में संघर्ष, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिराने पर दो पक्षों में संघर्ष, एक युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरधान। चिन्हारपुर गांव में सरकारी जमीन पर कब्जे की नियत से पहले से बनी दीवार तोड़ने को लेकर मंगलवार शाम एक खानदान के दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें एक पक्ष के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि उसकी मां और चाचा घायल हो गए। इस दौरान कई राउंड फायरिंग की गई। घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल है। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है।
घटना में विनोद वर्मा के 21 वर्षीय पुत्र दीपक की जान गई। विनोद वर्मा की बनाई हुई दीवार को लेकर चचेरे भाई दिलीप वर्मा, दिनेश, संजय, नितिन आदि से करीब सात माह से विवाद चल रहा था। सोमवार को पुलिस ने गांव पहुंचकर दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास किया था। इसके बावजूद मंगलवार शाम साढ़े छह बजे दूसरे पक्ष के दिलीप, दिनेश, संजय, नितिन समेत करीब 15 लोग बंदूक-तलवार से लैस होकर विवादित दीवार को गिराने लगे। इस पर विनोद के पुत्र 21 वर्षीय दीपक ने दीवार तोड़ने का विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। यह देख दीपक को बचाने के लिए उसकी मां नीलम, चाचा उमेश और उनकी पत्नी शोभा आगे आए। इस पर आरोपियों ने फायरिंग करते हुए उन तीनों पर भी तलवारों से हमला कर दिया। इस दौरान दीपक के सिर पर ईंट और तमंचे की बट से कई वार किए गए, जिससे दीपक बेसुध होकर गिर गया। उमेश, शोभा और नीलम भी तलवार के हमले से घायल हो गए। इस दौरान लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस एक घंटे बाद पहुंची और तब तक आरोपियों ने दीवार गिरा दी और विनोद के घर में घुसकर लूटपाट करके भाग गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दीपक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि उमेश और नीलम को भर्ती कर लिया गया।
एक ही खानदान के दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। दूसरे पक्ष ने जबरन दीवार तोड़कर कब्जे का प्रयास किया, जिसमें हुए संघर्ष में युवक दीपक की मौत हुई है। दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। -राजकुमार, एसओ, फरधान