फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

करोड़ों के नकली चेक, मोहरें, ज्वैलरी व पिस्टल बरामद

Fri, 06 Sep 2019 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
crime
धनगढ़ी-नेपाल। नेपाल पुलिस ने धनगढ़ी के एक घर में छापा मारा। वहां से करोड़ों रूपए के नेपाल राष्ट्र बैंक के नकली चेक, मोहर, कागजात और चार पिस्टल और बड़ी मात्रा में ज्वैलरी बरामद की है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। नेपाल राष्ट्र बैंक के करोड़ों के नकली चेक बरामद होने से पुलिस के होश उड़ गए हैं। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कैलाली जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी दक्ष कुमार बस्नेत ने बताया कि बुधवार को केन्द्रीय अनुसंधान ब्यूरो सीआईबी ने धनगढ़ी उपमहानगर पालिका के वार्ड नंबर छह मटियारी गांव से संजय राणा को पकड़ा। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने धनगढ़ी में चटकपुर स्थित एक घर में छापा मारा। जहां पर दरवाजा तोड़ने के बाद पुलिस ने घर में घुसकर अंदर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को नेपाल राष्ट्र बैंक के पांच सौ करोड़ से अधिक के नकली चेक, मोहर, नकली कागजात, भारी मात्रा में सोने के जेवर तथा चार पिस्टल बरामद हुईं। नेपाल राष्ट्र बैंक के करोड़ों रूपयों के नकली चेक बरामद होने से पुलिस के होश उड़ गए। उसके बाद पुलिस ने संजय राणा के सहयोग कमल बिक निवासी मटियारी तथा वार्ड नंबर तीन निवासी रूद्र प्रसाद अधिकारी को भी पकड़ लिया। पकड़े गए तीनों लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि पकड़े गए राणा नाम का व्यक्ति असलहा तथा मीटर ब्याज का कारोबार करता था जिसकी पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी। तीनों लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed