फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

पब्लिक मचा रही शोर पुलिस पूछे कहां हैं बच्चा चोर

Wed, 28 Aug 2019 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। जहां भी चले जाओ। हर तरफ बच्चा चोरी होने का शोर मचा है। गांवों में शाम होते ही बच्चा चोर गिरोह की दहशत फैल जाती है। गांव वाले समूहों में इकट्ठा होकर अपने बच्चों को बचाने के लिए घरों की पहरेदारी करने लगते हैं। पुलिस बच्चा चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर जाती है। भीड़ से लुटे पिटे मानसिक रोगी या सामान्य व्यक्ति से पूछताछ करती है तो कुछ नहीं मिलता। फिलहाल, बच्चा चोर गिरोह का पुलिस पता नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन

20 दिन पहले मचा बच्चा गिरोह का शोर थम नहीं रहा है। निर्दोष व मानसिक रोगियों के साथ आए दिन मारपीट हो रही है। हरियाणा पुलिस भी भीड़ से बच्चा चोरी के शक में पिट चुकी है। इससे पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की चिंता बढ़ गई है। इन घटनाओं को रोकने के लिए एएसपी शैलेंद्र लाल ने पहल शुरू की है। उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। एएसपी ने थाना प्रभारियों से कहा है कि वह हल्का दरोगा को ले जाकर गांवों में बैठकें करें। उनको बताएं कि बच्चा चोर गिरोह कहीं नहीं हैं। अगर कोई बच्चा पकड़ने और चोरी होने की अफवाह पर किसी के साथ मारपीट करेगा तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। अफवाहों पर ध्यान न दें। दूसरों को भी इस संबंध में बताएं। वाह्ट्सएप ग्रुपों पर लगातार बच्चा पकड़ने वाले गिरोह के घूमने की चर्चाएं फैल रही हैं। महिलाओं और अज्ञात युवकों की तस्वीर डालकर उन्हें बच्चा चोर बताया जाता रहा है। इन चर्चाओं से ग्रामीण छोटे बच्चों को लेकर काफी दहशत में हैं। बच्चे भी स्कूल जाने से डरने लगे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस समेत छह निर्दोषों को पीट चुकी भीड़
पखवाड़े भर में अफवाहों के चलते बच्चा चोर समझकर निघासन थाना के गांव बबुरी में हरियाणा पुलिस के दरोगा-सिपाही समेत छह से अधिक लोगों को भीड़ पीट चुकी है। सिंगाही में पीटे गए निर्दोष को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर भी ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी थी। इसके अलावा तिकुनियां के बनवीरपुर, थाना भीरा सहित अन्य स्थानों पर भी बच्चा चोर समझकर निर्दोषों को पीटा गया। इनमें से पुलिस ने सिर्फ सिंगाही और निघासन में हुई घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस
प्रभारी निरीक्षक सदर फतेह सिंह ने बताया कि वह लोगों को लगातार इस बात की जानकारी दे रहे हैं कि कोई बच्चा पकड़ने वाला कोई गैंग नहीं है। यह महज अफवाह है। लोग अफवाह न फैलाएं और न फैलने दें। अगर कोई व्यक्ति अफवाह के चलते किसी के साथ मारपीट करता है तो उस पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से अपील की जा रही है कि कोई बच्चा पकड़ने वाला गिरोह नहीं है। थाना प्रभारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि गांवों में संभ्रांत लोगों के साथ बैठक करें। उन्हें भी इसकी जानकारी दें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
- शैलेंद्र लाल, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed