फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

पांच लाख की सागौन लकड़ी खा गई पुलिस

Wed, 28 Aug 2019 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
crime
निघासन-ढखेरवा। माननीय के संरक्षण में बेलगाम चौकी इंचार्ज के कारनामों से जनता और पुलिस अफसर दोनों तंग हैं। अफसर जब भी चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई करने का मन बनाते हैं तो माननीय बीच में आड़े आ जाते हैं। हाल ही में चौकी इंचार्ज का नया कारनामा सामने आया है। चौकी पुलिस ने पांच लाख की सागौन की लकड़ी चोरी करते बोलेरो पकड़ ली। बाद में मोटी रकम लेकर चोर को बोलेरो समेत छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

लकड़ी की गोटें चौकी इंचार्ज के आवास के बाहर कई दिनों तक पड़ी रहीं। चौकी में तैनात सिपाही के आवास पर कुछ लकड़ी रखवा दी गई। अब वह लकड़ी आवास के बाहर से हटवा दी गई है। वन विभाग भी अपनी लकड़ी चोरी होने पर खामोश है। बेलरायां रेंज में वनमाफिया ने हाल ही में बिना नंबर की एक बोलेरो में सात गोटे सागौन के पकड़े थे। ये लकड़ी जंगल से काटकर ले जाई जा रही थी। ढखेरवा पुलिस ने उनको पुल के पास पकड़ लिया। उसके बाद लकड़ी चोरों से डीलिंग शुरू हुई। सिंगाही थाने का एक सिपाही भी चौकी पहुंच गया। उसने पांच लाख की डील की। सागौन का सौदा चार लाख में तय कर सिपाही वापस लौट गया। रात में ही बोलेरो से लकड़ी उतारकर चौकी इंचार्ज के आवास के पास में बने कमरे में रखवा दी गई। लकड़ी का एक गोटा चौकी के सिपाही के आवास पर रखा गया। फिलहाल पांच लाख की सागौन अब गायब है। इसे ठिकाने लगाने में चौकी इंचार्ज की अहम भूमिका मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed