फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

संदिग्ध हालात में विवाहिता का कमरे में लटकता मिला शव

Mon, 05 Aug 2019 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
crime
महेवागंज। सदर कोतवाली के मोहल्ला बाबूराम सर्राफ नगर निवासी 24 वर्षीय विवाहिता का शव कमरे के अंदर कुंडे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच नोकझोंक हुई। घटना की तहरीर अभी पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

बाबूराम सर्राफ नगर निवासी राजेश की पत्नी राखी (24) का रविवार को कमरे के कुंडे में साड़ी के फंदे से शव लटका मिलने से घर में कोहराम मच गया। पति ने घटना की सूचना मायके वालों को दी। सूचना पर सीतापुर के बड़ागांव से मायके वाले बेटी की ससुराल पहुंचे। शव देख वह बिलख पड़े। मौत को लेकर कुछ देर ससुरालियों से नोकझोंक हुई। आसपास व रिश्तेदारों ने उन्हें समझाबुझा कर शांत करा दिया। किसी ने पुलिस को भी खबर की। कोई दरोगा मौके पर नहीं पहुंचा। चौकी से बीट सिपाही मौके पर गए। मायके पक्ष ने किसी प्रकार की कार्रवाई न करने और तहरीर न देने की बात सिपाहियों से कहीं। इस पर सिपाही वापस लौट आए। पुलिस के मुताबिक महिला की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। घरेलू कलह में महिला के आत्महत्या की वजह पुलिस मान रही है। चौकी इंचार्ज पारसनाथ यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed