{"_id":"5d4722388ebc3e6ce139398e","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3712805127","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब लगाकर घर से हजारों की चोरी, दो में की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकब लगाकर घर से हजारों की चोरी, दो में की कोशिश
विज्ञापन
मैगलगंज। पुलिस से बेखौफ चोरों ने शनिवार की रात थाना क्षेत्र के गांव नकारा के तीन घरों में नकब लगा दी। चोर एक घर से नकदी-जेवर समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए, जबकि दो मकानों में नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
गांव नकारा निवासी छोटेलाल ने बताया कि वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे रात किसी समय चोर नकब लगाकर घर के अंदर घुस गए। चोर घर में रखे बक्से उठा लाए। सुबह बक्से बगल के ही खेत में खाली पड़े मिले। बक्से में रखे 5000 हजार रुपये नगद और 25000 रुपये के जेवर समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब वह लोग सोकर उठे तो चोरी होने की जानकारी हुई चोरों ने गांव के ही महेश और चौधरी के घर में भी नकब लगा दी, लेकिन वह घर में प्रवेश नहीं कर सके. एक ही रात में तीन मकानों में हुआ वारदात से ग्रामीणों में दहशत है। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक ओपी तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।