फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

राजापुरवा मोड़ पर पलटा अनियंत्रित ट्रक, चालक घायल

Sun, 04 Aug 2019 07:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
crime
मझगईं। इलाके के राजापुरवा मोड़ के पास पलिया जा रहा एक ट्रक तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। चालक जख्मी हो गया है जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर एक हफ्ते में लगातार दूसरी बार ट्रक पलटा है इसके बाद भी जिम्मेदार खतरनाक मोड़ पर कोई सांकेतिक बोर्ड नहीं लगा रहे हैं। पलिया-निघासन रोड पर कस्बा के राजापुरवा मोड़ पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। यहां तीव्र मोड़ होने के कारण दर्जनों लोग जख्मी हो चुके हैं जबकि चार लोगों की मौत हो चुकी है। एक हफ्ता पूर्व भी एक प्लाई भरा ट्रक भी इसी रोड पर पलट गया था जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। बृहस्पतिवार को भी देर रात गोरखपुर से पलिया जा रहा एक खाली ट्रक राजापुरवा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इसमें चालक संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे निजी क्लीनिक पर भर्ती कराया गया। समाजसेवी मोहम्मद शाहिद ने डीएम से राजापुरवा मोड़ पर हादसों से बचाव के लिए सांकेतिक बोर्ड लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed