{"_id":"5d41e1c88ebc3e6cf035df8f","slug":"crime-lakhimpur-news-bly370775869","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस पेड़ से टकराई, बाल-बाल बचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस पेड़ से टकराई, बाल-बाल बचे बच्चे
विज्ञापन
गुलरिया। बच्चों को स्कूल लाते समय विवेकानंद एकेडमी भीरा की स्कूल बस लखीमपुर-पलिया राजमार्ग पर पेड़ से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में स्कूली छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली के भानपुर कस्बे में लखीमपुर पलिया राजमार्ग पर स्वामी विवेकानंद एकेडमी की स्कूल बस पहले पेड़ से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर पलट गई। दुघर्टना में रोड क्रॉस कर रही भानपुर निवासी नीरज वर्मा की नौ वर्षीय बेटी साक्षी वर्मा घायल हो गई। वह स्कूल जाने के लिए घर से निकल कर रोड पार कर रही थी। बस की रफ्तार कम होने से उसमें बैठे बच्चे बच गए। साक्षी को उसके परिवार वाले अस्पताल ले गए। छात्रा के परिजनों और गांव वालों ने स्कूली बस के ड्राइवर को बंधक बनाकर मारा पीटा। ड्राइवर को पुलिस ने छुड़ाकर इलाज के लिए भिजवा दिया।