फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crime Branch will now investigate the deadly attack on the advocate

अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमले की जांच अब क्राइम ब्रांच करेगी

Fri, 30 Jul 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Crime Branch will now investigate the deadly attack on the advocate
गोला गोकर्णनाथ। तहसील में बार संघ के पूर्व अध्यक्ष लाल बिहारी वर्मा का आमरण अनशन एडीएम और एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए ग्लूकोज पिलाकर खत्म करा दिया। अधिकारियों ने बताया कि उन पर हुए जानलेवा हमले की जांच अब गोला कोतवाली पुलिस के बजाय क्राइम ब्रांच से कराई जाएगी।
विज्ञापन

मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना निवासी बार संघ के पूर्व अध्यक्ष लाल बिहारी वर्मा पर 19 और 22 जुलाई को जानलेवा हमला हुआ था। मामले का नामजद मुकदमा वकील ने कोतवाली में दर्ज कराया था। कार्रवाई न होने पर वकील लाल बिहारी वर्मा अपने साथी वकीलों के साथ तहसील परिसर में ही 26 जुलाई से आमरण अनशन पर बैठ गए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर बाद एडीएम अरुण कुमार सिंह और एएसपी अरुण कुमार सिंह तहसील पहुंचे। एसडीएम अखिलेश यादव, तहसीलदार विपिन कुमार द्विवेदी की मौजूदगी में एडीएम और एएसपी ने एसडीएम कार्यालय में लाल बिहारी वर्मा और उनके साथी वकीलों के साथ करीब दो घंटे तक वार्ता की। लाल बिहारी वर्मा ने अधिकारियों से आत्म सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड और शस्त्र लाइसेंस दिलाने, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उनके अवैध असलहे जब्त करने की मांग की और कोतवाली पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम और एएसपी ने स्थायी सुरक्षा मिलने तक लाल बिहारी वर्मा को अस्थायी रूप से सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया और आवेदन पर शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराने के साथ जांच क्राइम ब्रांच को से कराकर दोषियों को जेल भेजने का आश्वासन दिया। इस मौके पर तहसील के वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed