फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crime branch team picked up two people of Palia

क्राइम ब्रांच की टीम ने पलिया के दो लोगों को उठाया

Wed, 16 Mar 2022 10:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:25 PM IST
विज्ञापन
Crime branch team picked up two people of Palia
पलियाकलां। शहर के मोहल्ला रंगरेजान द्वितीय में एक घर पर छापा मारकर क्राइम ब्रांच की टीम ने दो लोगों को उठाया है। यहां से कुछ माल भी बरामद किया गया है। सूत्रों की मानें तो लखनऊ में बड़ी डकैती में ये दो लोग शामिल थे।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रंगरेजान द्वितीय में उस समय खलबली मच गई, जब सुबह करीब दस बजे दो गाड़ियों से पहुंचे 12 लोग एक घर में घुस गए। आसपास के लोगों से घर में ही रहने की बात कहते हुए टीम ने छापा मार दिया। करीब पांच बजे टीम दो लोगों के साथ ही बैगों में कुछ माल भरकर वापस रवाना हुई। सूत्रों से पता चला कि लखनऊ में कुछ दिन पहले बड़ी डकैती पड़ी थी। जिसमें करीब पांच लोग शामिल थे।
विज्ञापन

दो लोग यहां के थे। इन दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम ने दबिश दी है। मोहल्ले में क्राइम ब्रांच व पुलिस की टीम को देखकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पुलिस ने सिर्फ इतना बताया कि टीम छापा मारने के लिए आई थी। इसके अलावा उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। सीओ संजय नाथ तिवारी ने बताया कि अभी उन्हें भी इस मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed