फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crime branch reached for arrest, midnight commotion

गिरफ्तारी को पहुंची क्राइम ब्रांच, आधी रात हंगामा

Wed, 06 Apr 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Crime branch reached for arrest, midnight commotion
धौरहरा। सीतापुर के चौबे टोला स्थित वक्फ बोर्ड की जमीन बेचने की कोशिश में लगे आरोपियों को पकड़ने के लिए सीतापुर पुलिस सोमवार की देर रात 11 बजे कस्बे के शुक्ला वार्ड में छापा मारा। आरोपियों को पनाह दिए ससुराल वालों ने जमकर हंगामा काटा। हालांकि, बाद में ससुराल वालों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

चौबे टोला पुराना सीतापुर निवासी इरफान सिद्दीकी अपने परिवार के साथ वक्फ बोर्ड की जमीन पर काबिज थे। 2016 में इरफान ने अपने बहनोई शकील निवासी रजा गंज तहसील गोला के साथ मिलकर वक्फ की जमीन बेचकर रकम की बंदरबांट की साजिश रची। इसके बाद प्रॉपर्टी डीलर से मिलकर जमीन का सौदा करवा दिया। कुछ साल जमीन ऐसे ही पड़ी रही। बाद में उस पर निर्माण कार्य शुरू हुआ तो खरीददार को पता चला कि यह वक्फ बोर्ड की जमीन है।
विज्ञापन

जिसके बाद उन्होंने सीतापुर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया। मामले की जांच क्राइम ब्रांच लखनऊ को सौंपी गई। क्राइम ब्रांच के हरकत में आते ही आरोपी शकील निवासी रजागंज को गिरफ्तार किया। शकील से पूछताछ में सीतापुर निवासी इरफान और धौरहरा निवासी इदरीश का भी नाम सामने आया था। इदरीश का भी जमीन के सौदे में छठवां हिस्सा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की देर रात 11 बजे जब क्राइम ब्रांच की टीम इदरीश अहमद को तलाश करते हुए उसकी ससुराल धौरहरा के शुक्ला वार्ड पहुंची। इदरीश कुछ माह से अपनी ससुराल में रह रहा था। पुलिस ने जब घर के बाहर दस्तक दी तो ससुराल वालों ने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला और हंगामा काटा। काफी देर बाद इदरीश के ससुराल वालों ने दरवाजा खोला लेकिन उसे पुलिस को सौंपने से इनकार करते रहे।

इस दौरान ससुराल वालों ने नगर पंचायत अध्यक्ष पति अफजाल अहमद को भी बुला लिया। जिसके बाद दोनों में बातचीत हुई और ससुराल वालों ने इदरीश को पुलिस को सौंप दिया और पुलिस उसे लेकर सीतापुर रवाना हो गई। सीओ टीएन दुबे ने बताया कि सीतापुर से पुलिस आई थी, जिसका पूरा सहयोग किया गया। पुलिस आरोपी को लेकर सीतापुर रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed