{"_id":"5e629bd98ebc3eeb387ea19a","slug":"crime-accident-lakhimpur-news-bly398693450","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने बाइकों को मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस ने बाइकों को मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन (लखीमपुर खीरी)। तिकुनियां से पंजाब सवारी लेकर जा रही पलिया यूनियन की प्राइवेट बस ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। एक बाइक सवार छिटकर पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर दूसरी तरफ जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में दूसरी बाइक के चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बस की रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक शव का पैर घटनास्थल से करीब छह मीटर दूर झाड़ी में जा गिरा। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं, जबकि घायल बाइक चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
पलिया थाने के गांव बेहनन पुरवा निवासी असलम ने बताया कि उसके 25 वर्षीय भाई फुरकान की तिकुनियां कस्बे के टायर चौराहे पर शाकर रिपेयरिंग की दुकान है। रोज की भांति वह घर से दुकान के लिए बाइक से निकला था। पलिया के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी 45 वर्षीय यासीन भी उनके साथ बाइक पर बैठकर दवा लेने के लिए निघासन आ रहा था। पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर स्थित दुबहा के राधा स्वामी सत्संग भवन के पास सामने से तेज रफ्तार बस आ रही थी। दुबहा निवासी मंगल सिंह बाइक से खेत देखने के लिए जा रहे थे। वह अपनी बाइक लेकर सड़क पर पहुंचे। इसी बीच पीछे से आ रही बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। चालक ने मंगल को बचाने के लिए बस को दूसरी दिशा में कर लिया, जिससे सामने से आ रहे फुरकान की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। बाइक चालक फुरकान और यासीन दोनों की मौके पर मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि फुरकान का दाहिना पैर अलग हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई असलम की तहरीर पर पुलिस ने खैरा कंपनी की बस यूपी 31 टी 7878 के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
आधे घंटे बाद मिला फुरकान का पैर
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने फुरकान के शव को देखा तो उसका दाहिना पैर नहीं था। पुलिस ने कई स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। बाद में दुबहा गांव के एक व्यक्ति ने उसका पैर झाड़ी में पड़े होने की जानकारी दी। पुलिस ने झाड़ी से पैर को निकालकर शव के साथ सील किया।
विज्ञापन
मृतक का मोबाइल लेकर चला गया एक युवक
जब दुर्घटना हुई उसी बीच खेत में गन्ना छील रहा एक युवक आया और मानवता दिखाने के बजाय मृतक फुरकान का मोबाइल लेकर भाग गया। बाद में पुलिस युवक के घर गई और फटकार लगाने के बाद मोबाइल वापस लेकर आई।
घटना के दो घंटे बाद हो सकी दूसरे शव की शिनाख्त
फुरकान के शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस को यासीन के शव को शिनाख्त करने में दो घंटे लग गए। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने पर ही शिनाख्त हो सकी।
फुरकान के भाई की होनी थी मंगनी
असलम ने बताया कि उसके भाई आफाक की मंगनी होनी थी। इसलिए फुरकान समेत परिवार के लोग उसकी तैयारी में जुटे थे। फुरकान के पिता भार हुसैन, भाई असलम, मां साबरून, भाभी रजिया का रोरोकर बुरा हाल है। उधर मृतक यासीन की पत्नी मोइना बेटे आमीन, तौसीम, मोहसिन भी गमजदा हैं।
बस को पकड़ने के लिए पीआरवी ने भी किया पीछा
दोनों बाइकों को टक्कर मारने के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस का पीछा किया, लेकिन तेज रफ्तार में होने के कारण वह नहीं मिल सकी।
घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बस को कब्जे में लेकर चालक को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। यदि देर होने पर पैसों की वसूली की जाती है तो उसकी भी जांच कराई जाएगी।
-भानु प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना निघासन