फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crimc

पुलिस पर मारपीट और ताजिये तोड़ने का आरोप

Fri, 28 Aug 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
crimc
निघासन। ताजिया लेकर जा रहे लोगों के साथ मारपीट करने और ताजिया तोड़ने की घटना से लोगों में रोष है। आरोप है कि पुलिस ने पठानन पुरवा गांव के छह घरों में घुसकर ताजियों को तोड़ दिया, साथ ही घर वालों की पिटाई की। पुलिस ने आरोपों को खारिज करते हुए मामले को फर्जी बताया है।
विज्ञापन

पढुआ पुलिस चौकी इलाके के बैरिया गांव निवासी इस्माइल और जमील बुधवार शाम ताजिये लेकर अपने गांव जा रहे थे। आरोप है कि पढुआ चौकी के पुलिस कर्मियों ने दोनों की पिटाई करते हुए चौकी में बैठा लिया। ताजियों को नहर में फिंकवा दिया। इसके बाद पुलिस पठानन पुरवा गांव पहुंची। मोहम्मद हनीफ, करमशेर, मैनुद्दीन, सूबेदार, मंजूर आदि के घरों में घुसकर ताजियों को तोड़ कर तहस-नहस कर दिया। साथ ही इन घरों में मौजूद महिलाओं की पिटाई भी की। बवाल न हो, इसके लिए एहतियातन ढखेरवा पुलिस चौकी स्टाफ को भी पढुआ बुला लिया गया। साथ ही सीओ ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। इस बीच बारिश शुरू हो गई जो रात तक होती रही और मामला ठंडा पड़ गया। चौकी में बैठाए गए दोनों लोगों को रात में छोड़ दिया गया। गुरुवार सुबह पठानन पुरवा गांव में तमाम लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस के कृत्य की निंदा की गई। चौकी इंचार्ज धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया है कि किसी को मारा पीटा नहीं गया है। बैरिया के दो लोग खुद ही ताजिये छोड़ कर भाग गए थे। पठानन पुरवा के लोगों से केवल यह कहा गया था कि ताजियों का कारोबार न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed