फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crimc

निर्माणाधीन हाईवे पर ईंटों का चट्टा ढहा, एक की मौत

Wed, 27 Nov 2019 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
crimc
धौरहरा। पीलीभीत-बस्ती स्टेट हाईवे पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान निकली ईंटों का सड़क किनारे लगा चट्टा ढह गया। जिसके मलबे में दबकर एक ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई। जबकि यहीं पर पिता-पुत्र को गंभीर चोटें आईं। दोनों घायलों को खमरिया सीएचसी पहुंचाया गया। जिनमें से एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसा नेशनल हाईवे पर ईसानगर थाना क्षेत्र में ऊंचागांव के पास हुआ।
विज्ञापन

मौजूदा समय में नेशनल हाईवे 730 पुनर्निर्माण की दिशा में है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान कार्यदायी संस्था ने ऊंचागांव के पास एक पुरानी पुलिया तुड़वाकर उसकी खुदाई करवा रही थी। जिसमें निकली ईंटों को मजदूरों ने सड़क किनारे चट्टा लगा दिया था। मंगलवार की सुबह ईसानगर थाना क्षेत्र के उंचागांव के भागीरथ (62) पुत्र पोखर रामवरूप (38) पुत्र भगीरथ और अमरीश (25) पुत्र गंगाधर ईंटों की कच्ची दीवार के पास पहुंच गए। तीनों वहीं मौजूद थे, उसी दौरान चट्टा भरभराकर तीनों के ऊपर गिर गई। जिसके नीचे दब जाने की घटना से अफरातफरी मच गई। मजदूरों और राहगीरों ने मलबा हटाकर जब तक तीनों को बाहर निकाला। तब तक अमरीश की मौत हो चुकी थी। मजदूरों व अन्य लोगों ने मिलकर हादसे में जख्मी पिता पुत्र भगीरथ व रामस्वरूप को खमरिया सीएचसी पहुंचाया। जहां से रामस्वरूप को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed