{"_id":"5d9f6ba38ebc3e01431c1768","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly3796455171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से लौटती महिला की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक से लौटती महिला की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममरी (लखीमपुर खीरी)। बैंक से पांच सौ रुपये निकालकर लौट रही थाना हैदराबाद क्षेत्र की 40 वर्षीय विधवा की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को उसका शव गन्ने के खेत में निर्वस्त्र बरामद हुआ। उसके रुपये भी गायब थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मृतका के रिश्तेदार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना हैदराबाद क्षेत्र की एक विधवा महिला कोटे की दुकान से राशन लेने के लिए बुधवार सुबह घर से निकली थी। दुकान पर पहुंचने से पहले उसे महेशपुर की पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से पांच सौ रुपये निकाले। करीब तीन बजे वह अपने बहन के लड़के के साथ बाइक पर सवार होकर नयागांव तक आई। उसके बाद वह पैदल घर के लिए चल दी, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंची। बाघ के हमले का शक हुआ लेकिन अंधेरा होने से तलाश नहीं की। गुरुवार की सुबह उसके बहनोता (बहन के बेटे) ने ग्रामीणों के साथ तलाश शुरू की तो गांव से आधा किमी दूर रोड के किनारे महिला की एक चप्पल पड़ी मिली। चप्पल देख ग्रामीण गन्ने के खेत में घुसकर तलाश करने लगे। इस दौरान गन्ने के खेत में महिला का शव निर्वस्त्र पड़ा मिला। गला उसी की धोती से कसा था। शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबाकर हत्या और दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने मृतका की बहन के बेटे की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
महिला का शव गन्ने के खेत में मिला है। परिजन स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बता पा रहे हैं। यह बात साफ हो गई है कि महिला ने 500 रुपये ग्राहक सेवा केंद्र से निकाले थे। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। - पूनम, पुलिस अधीक्षक