फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CPI(ML) protest to make Palia a district

Lakhimpur Kheri News: पलिया को जिला बनाने के लिए माले का प्रदर्शन

Sat, 16 May 2026 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 16 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
CPI(ML) protest to make Palia a district
पलिया तहसीलदार को ज्ञापन देते माले पदाधिकारी और कार्यकर्ता। स्रोत: पार्टी
पलियाकलां। पलिया को जिला बनाने की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी और अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर तहसीलदार ज्योति वर्मा को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पलिया को जिला घोषित किया जाए। साथ ही दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाए तथा स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही अनियमितताओं पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

नेताओं ने आरोप लगाया कि बाढ़ और कटान रोकने के कार्यों में धांधली हो रही है। उन्होंने स्थायी सुरक्षा दीवार बनवाने की मांग भी उठाई। ज्ञापन में मजदूरों के लिए 600 रुपये दैनिक मजदूरी, मनरेगा में 200 दिन काम और भूमिहीनों को आवासीय पट्टे देने की मांग शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतें वापस लेने की मांग भी की गई। इस दौरान कमलेश राय, आरती राय, रामकिशुन, ललन गौड़, रवि प्रताप समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed