फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   covid care hospital

गोला में एल-1 कोविड केयर अस्पताल जल्द होगा शुरू

Fri, 07 May 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
covid care hospital
गोला गोकर्णनाथ। खुटार रोड स्थित गुरु हरिकिशन डिग्री कॉलेज में एल-1 कोविड केयर अस्पताल शीघ्र खुलने जा रहा है। सीएमओ ने छह डॉक्टरों सहित 14 स्वास्थ्य कर्मियों की टीम नियुक्त कर कुंभी पीएचसी प्रभारी डॉ. गणेश कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक अरविंद गिरि ने मुख्यमंत्री और उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर नगर में कोविड-19 अस्पताल खुलवाने की मांग की थी। डीएम की स्वीकृत मिलने के साथ खुटार रोड पर गुुुुरु हरिकिशन डिग्री कॉलेज में एल-1 कोविड अस्पताल खुलने का रास्ता साफ हो गया है। सीएमओ ने एल-1 कोविड अस्पताल के लिए डॉ. अशोक बिहारी सिंह, सुधांशु वर्मा, कमलेश नारायण, अश्वनी कुमार द्विवेदी, आरके सिंह, एसके शुक्ला, फार्मासिस्ट रमेशचंद्र वर्मा, विवेक शर्मा, स्टाफ नर्स कुसुम अवस्थी, रीना बाला, वार्ड ब्वॉय सिंधुराज, अरविंद पांडे, स्वीपर सीमा देवी, गीताराम को नियुक्त कर पीएचसी कुंभी प्रभारी डॉ. गणेश कुमार को नोडल अधिकारी बनाया है।
विज्ञापन

मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट देने के बाद एल-टू में किया जाएगा शिफ्ट
एल-1 कोविड केयर अस्पताल में 10 बेड की व्यवस्था की गई है। जहां मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट देकर प्राथमिक इलाज के बाद एल-टू अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। - डॉ. गणेश कुमार ,पीएचसी अधीक्षक एवं कोविड-19 प्रभारी गोला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed