फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   court

गोला विधायक कोर्ट में नहीं हुए हाजिर, वारंट जारी

Sun, 02 Feb 2020 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
court
लखीमपुर खीरी। अदालत के आदेश के बाद भी गोला विधायक कोर्ट में शनिवार को हाजिर नहीं हुए। अदालत ने फिर विधायक के खिलाफ वारंट जारी करते हुए उन्हें गिरफ्तार करने के आदेश गोला पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से दाखिल किए गए वन अधिनियम के दो अलग अलग मामलों में तो भाजपा विधायक अरविंद गिरि के खिलाफ दशकों से मुकदमा चल रहा है, शनिवार को एडीजे पीके सिंह ने सरकारी वकील कौशल किशोर से पूछा आखिर क्या कर रही है गोला पुलिस। उन्होंने एक बार फिर विधायक अरविंद गिरि के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए गोला पुलिस को गिरफ्तारी के आदेश दिए है।
विज्ञापन

शनिवार को किसी नेता के खिलाफ नहीं आए गवाह
भाजपा सांसद रेखा वर्मा के खिलाफ निर्वाचन के दौरान निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए चुनाव प्रचार करने और आदर्श आचार संहिता की अवज्ञा के दो मामले चल रहे है। शनिवार को धौरहरा सांसद रेखा वर्मा सहित कई दिग्गज नेताओं के मुकदमें एडीजे पीके सिंह की अदालत में लगे थे, कई मुकदमों में गवाही होनी थी, लेकिन किसी फाइल में कोई गवाह नही आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष अदालत में शनिवार को जनप्रतिनिधियों से जुडे़ दर्जन भर से अधिक मामलों की सुनवाई लगी थी, कई गवाहों को तलब किया गया था लेकिन शनिवार को किसी नेता से जुडे़ मामले में कोई गवाह नही हाजिर हुआ इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए अभियोजन पक्ष को निर्देशित किया है कि 12 फरवरी को अधिक से अधिक गवाह पेश करना सुनिश्चित करें।

...तो 12 को आएंगे वादी दरोगाजी
बिजुआ चौकी इंचार्ज के साथ मारपीट,जानलेवा हमला और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के पुराने मामले में पूर्व विधायक सुनील लाला सहित 19 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चल रहा है। इस मामले में वादी मुकदमा देवेश शुक्ल जो घटना के समय बिजुआ चौकी इंचार्ज थे वह तो गवाही देने नही आए थे हां इस मामले में गवाह बनाए गए चार होमगार्ड जरूर अदालत में पेश हो चुके हैं। हैरत की बात है चारों होमगार्ड पुलिस की केस डायरी मे दर्ज बयानों से किनारा काट गए थे, इसके चलते पिछली पेशी पर दरोगा देवेश शुक्ल को अदालत में तलब किया गया था। शनिवार को जब अदालती सुनवाई शुरू हुई तो भी देवेश शुक्ल नही आए तब एडीजीसी कौशल किशोर ने फोन करते हुए दरोगा देवेश शुक्ल को गवाही के लिए सूचना दी है। अब अगली सुनवाई 12 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed