{"_id":"600f04f58ebc3e31874ef5b2","slug":"counseling-did-not-happen-on-the-first-day-of-technical-malfunction-of-the-website-lakhimpur-news-bly434994298","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेबसाइट की तकनीकी खराबी से पहले दिन नहीं हो पाई काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेबसाइट की तकनीकी खराबी से पहले दिन नहीं हो पाई काउंसलिंग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बेसिक शिक्षा विभाग में नवनियुक्त शिक्षकों में से पहले दिन सोमवार को 240 अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन के लिए काउंसलिंग में बुलाया गया, लेकिन विभाग की वेबसाइट तकनीकी खराबी के चलते नहीं चल पाई, जिससे शाम तक एक भी नवनियुक्त शिक्षक को विद्यालय आवंटित नहीं किया जा सका। बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने सोमवार को बुलाए गए नवनियुक्त शिक्षकों को दूसरे दिन मंगलवार को काउंसलिंग में बुलाया है। काउंसलिंग सुबह 10 बजे से होगी।
69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत जनपद में 1593 शिक्षकों की भर्ती की गई है, जिन्हें 31 जनवरी 2021 तक आनलाइन विद्यालय आवंटित किए जाने हैं। इसके लिए बीएसए ने समय सारिणी जारी की है, जिसमें पहले दिन 240, फिर अगले दिनों में 370-370 नवनियुक्त शिक्षकों को बुलाया गया है। सोमवार को पहले दिन सुबह से ही नवनियुक्त शिक्षकों की भीड़ उमड़ी, लेकिन वेबसाइट की तकनीकी खराबी के चलते बीएसए की अगुवाई में टीम भी खाली हाथ बैठी रही। वेबसाइट के चालू होने का इंतजार करते दोपहर से शाम हो गई, जिस पर बीएसए ने सभी नवनियुक्त शिक्षकों को मंगलवार को काउंसलिंग में बुलाया है। बीएसए ने बताया कि पूरे प्रदेश के सभी जिलों में वेबसाइट ठप रही, जो शाम को ठीक हो गई है। अब मंगलवार से विद्यालय आवंटित करने की प्रक्रिया पूर्ण कराई जाएगी।