फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Correct practice policeman : DIG

कार्य-व्यवहार सुधारें पुलिसकर्मी: डीआईजी

Sun, 18 Jan 2015 11:47 PM IST
Updated Sun, 18 Jan 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Correct practice policeman : DIG
लखनऊ जोन के डीआईजी आरके चतुर्वेदी ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में थानाध्यक्षों के  साथ बैठक कर जिले में हो रहे अपराधों की समीक्षा की। डीआईजी ने निर्देश दिया कि पुलिसकर्मी अपने कार्य-व्यवहार में सुधार लाएं और जनता से मेलजोल बढ़ाएं। खासकर थाने और कोतवालियों में तैनात संतरी और मुंशी आने वाले पीड़ितों से ठीक ढंग से बात करें और उनकी परेशानियों को दूर करने का प्रयास करें।
विज्ञापन

अपराध और कार्यालय कार्य की समीक्षा के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि थानाध्यक्षों को पांच बिंदुओं पर प्राथमिकता से कार्य करने को कहा गया है। डीआईजी ने निर्देश दिया कि चौकी इंचार्ज और हल्का इंचार्ज की मॉनीटरिंग एएसपी स्तर पर, सिपाहियों की मॉनीटरिंग सीओ स्तर पर करने को कहा। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी जब सड़कों पर लोगों को दिखता है तो तभी उनका इकबाल बुलंद रहता है। डीआईजी ने बीट सिस्टम को मजबूत कर हर माह बीट बुक की मॉनीटरिंग करने का निर्देश दिया। सिपाहियों के अच्छे-खराब कार्यों की समीक्षा कर उन्हें पुरस्कृत और दंडित करने को भी कहा।
विज्ञापन

आमने-सामने होगी पुलिस और पब्लिक
डीआईजी ने कहा कि हर महीने पुलिस अधिकारियों का एक थाने पर दौरा सुनिश्चित कराया जाएगा। जिसमें एफआईआर दर्ज कराने वाले, एनसीआर कराने वाले और प्रार्थना-पत्र देने वाले 10-10 लोगों को संबंधित पुलिसकर्मियों से आमना-सामना कराकर उनकी शिकायतों में की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाएगा। इससे पारदर्शिता भी बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने पुलिस मित्र बनाने की मांग की
डीआईजी ने अपने दौरे में उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान व्यापारियों ने डीआईजी से पुलिस मित्र बनाने की मांग की। इससे पुलिस को अपराध संबंधी सूचनाएं जल्द मिलने जाने से उन पर समय से कार्रवाई हो सकेगी। बैठक में डीआईजी ने कहा कि अन्य जिलों के मुकाबले खीरी जनपद बेहद शांत इलाका है। यहां प्रशासन और व्यापारियों के बीच अच्छा सामंजस्य है। बैठक में व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अजय गोयल, जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल, श्याम कुमार तिवारी मामा, राजू अग्रवाल, अनिल शुक्ला, कन्हैया गुप्ता समेत तमाम व्यापारी थे।
गांजर में सक्रिय हैं शातिर अपराधी
डीआईजी ने माना कि शारदा पार गांजर इलाके में शातिर अपराधी सक्रिय हैं और मूवमेंट कर रहे हैं। पुलिस उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि गोला-मोहम्मदी इलाके में रोड होल्डप, मध्य इलाका यानि लखीमपुर क्षेत्र में चोरी-लूट और धौरहरा, तिकुनियां, पलिया, मैलानी क्षेत्र में लकड़ी कटान ज्यादा हो रहा है।

डीआईजी से बाइक चोरी की शिकायत की
व्यापारियों की बैठक के दौरान केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसो. के पदाधिकारी रवि गुप्ता ने काशीनगर से बाइक चोरी होने और 20 दिनों से चक्कर काटने पर भी रिपोर्ट न लिखे जाने की शिकायत की। इस पर डीआईजी ने कहा कि ऑटोलिफ्टर गैंग बाइक चोरी कर उन्हें नेपाल में बेच रहे हैं। वर्ष 2014 में 423 बाइकों की चोरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed