फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Corona vaccination campaign today, vaccines will be taken at 21 centers

कोरोना टीकाकरण का महाअभियान आज, 21 केंद्रों पर लगेंगे टीके

Fri, 01 Oct 2021 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccination campaign today, vaccines will be taken at 21 centers
demo photo - फोटो : demo photo
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शुक्रवार को जिले भर में महाअभियान चलेगा।
विज्ञापन

इस दौरान जिला एवं महिला अस्पताल सहित शहर में 21 केंद्रों पर टीकाकरण होगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. आरपी दीक्षित ने बताया कि तीन केंद्र जिला एवं महिला अस्पताल में और शेष 19 केंद्र शहर में अन्य जगहों पर लगेंगे। इसमें वाल्मीकि मंदिर हरिजन बस्ती, नैना देवी मंदिर आंगनबाड़ी केंद्र निर्मल नगर, लक्ष्मी नारायण मंदिर आनंद सिनेमा के पीछे, राजेश अग्रवाल भटनागर कॉलोनी, अयोध्यापुरी में कोटेदार के घर, सावित्री बीएलओ संतोष नगर कॉलोनी, गुरु नानक इंटर कॉलेज नहर रोड, मारवड़ी मंदिर गल्ला मंडी, संकटा देवी मंदिर संजीव सनातन के घर, रोडवेज बस स्टैंड, नगर पालिका परिषद लखीमपुर, राधा कृष्णा खत्री धर्मशाला मिश्राना, सब्जी मंडी कपूर होटल के पीछे, प्रेमचंद्र प्राथमिक विद्यालय बाजार, दुखहरण नाथ मंदिर मिश्राना, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, नगरीय स्वास्थ्य केंद्र निर्मल नगर, नगरीय स्वास्थ्य केंद्र गौटैय्या बाग, नगरीय स्वास्थ्य केंद्र नौरंगाबाद शामिल हैं।
नगर क्षेत्र में टीकाकरण का लक्ष्य 5000 और जिले का 57300 है। एसीएमओ ने बताया कि टीकाकरण सुबह नौ बजे शुरू होगा। वहीं सभी सीएचसी पर भी वैक्सीनेशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed