फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Corona: Roadways workers who do not get vaccine will not get salary

कोरोना: वैक्सीन न लगवाने वाले रोडवेज कर्मियों को नहीं मिलेगा वेतन

Mon, 07 Jun 2021 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Corona: Roadways workers who do not get vaccine will not get salary
लखीमपुर खीरी। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने कोरोना काल में वैक्सीनेशन न कराने वाले कर्मचारियों को मई का वेतन न देने के निर्देश दिए हैं। इससे लखीमपुर और गोला डिपो के अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वेतन पर पाबंदी लगने के बाद अब जिम्मेदार टीकाकरण के लिए सीएमओ कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

लखीमपुर डिपो में 18 से 45 साल तक के 112 और गोला डिपो में 239 कर्मचारी हैं। इसमें लखीमपुर के तीन और गोला के 27 कर्मचारियों ने ही टीकाकरण कराया है। इसी तरह लखीमुपर डिपो में 45 साल से अधिक 35 और गोला डिपो में 145 कर्मचारी और अधिकारी हैं। इसमें से लखीमपुर में 32 और गोला के 80 लोगों ने टीकाकरण कराया है। इस तरह लखीमपुर डिपो में 112 और गोला डिपो में 277 लोगों के टीका लगना शेष है। वेतन न मिलने का आदेश मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। इस पर डिपो के जिम्मेदार टीकाकरण के लिए सीएमओ कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


389 कर्मचारी का होना है टीकाकरण
लखीमपुर डिपो में 18 से 45 उम्र के 112 कर्मचारी हैं, जिसमें से तीन लोगों का टीकाकरण ही हुआ है। जबकि 102 का होना बाकी है। जबकि 45 साल से अधिक उम्र के 35 कर्मचारी है। इसमें 32 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। उधर, गोला डिपो में 384 कर्मचारी हैं। जिसमें 45 प्लस के 145 हैं। इसमें 80 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। वहीं 239 कर्मचारी 18 से 44 उम्र के हैं। इसमें 27 लोगों के टीका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा दिया है। तारीख मिलने पर टीका लगवा लेंगे वैसे रोडवेज परिसर में कैंप लगना चाहिए। इससे कर्मचारियों को सुविधा रहेगी और बस संचालन भी प्रभावित नहीं होगा।
अरविंद सिंह, डिपो इंचार्ज रोडवेज गोला

गोला अस्पताल में भी टीकाकरण शुरू होना चाहिए। दो दिन पूर्व फरधान अस्पताल में टीका लगवा लिया था। 18 से 44 वर्ष तक के सभी लोग ऑनलाइन पंजीकरण कराकर वैक्सीनेशन करा लें।
शोभित गुप्ता, संविदा परिचालक

गोला में टीकाकरण न होने से शाहजहांपुर में 26 मई को टीका लगवाया था। टीकाकरण कराने पर वेतन मिलेगा, इसमें कोई गुरेज नहीं है। 18 से 44 साल तक के कर्मचारियों को शीघ्र वैक्सीनेशन करा लेना चाहिए।

प्रमोद मिश्रा, संविदा परिचालक

रोडवेज के सभी कर्मचारियों को कोरोना का टीका लगवाना होगा। अन्यथा वेतन मिलना मुश्किल होगा। बस अड्डे पर टीकाकरण शिविर लगवाने का प्रयास कर रहे हैं। एक दो दिन में शिविर लगवाकर सभी कर्मचारियों का वैक्सीनेशन करवा दिया जाएगा।
जोगेंद्र सिंह, एआरएम लखीमपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed