{"_id":"5ebacf238ebc3e908e026c60","slug":"corona-roadways-bus-lakhimpur-news-bly40562481","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद बसों का संचालन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद बसों का संचालन बंद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/ गोला गोकर्णनाथ। कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के कारण जिले में अगले आदेश तक बसों का संचालन बंद कर दिया है।
डीएम शैलेेंद्र कुमार सिंह ने शाम को जारी एक आदेश में बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित केस मिला है इसलिए ग्रीन सेवा बस सेवा के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। यह रोक अग्रिम आदेशों तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन अवधि में जो सशर्त आकस्मिक सेवाओं, निर्माण कार्य, व्यापारिक गतिविधियों आदि को छूट दी गई है। वह यथावत जारी रहेगी।
इधर इससे पहले सुबह अधिकतर बसों को प्रवासी मजदूरों को लाने में लगा देने से बसों की कमी के चलते गोला डिपो से जिले में रोडवेज बसों का संचालन ठप रहा। इस कारण यात्रियों को दिक्कत हुई।
गोला रोडवेज डिपो से पांच मई को 50 प्रतिशत यात्रियों के साथ जिले की सीमा के अंदर ग्रीन जोन बस सेवा शुरू हुई थी। इस दौरान 11 मई तक 10 बसों का संचालन किया गया। इधर, अन्य प्रांतों और जिलों में फंसे प्रवासी मजदूरों के आने का जिले में शुरू हुआ तो उन्हें लाने के लिए गोला डिपो की अधिकतर बसें लगा दी र्गइं। 12 मई को प्रवासियों को लाने के लिए डीएम ने गोला डिपो की 20 बसें जिला मुख्यालय बुला लीं। ऐसे में बसों की समस्या को देखते हुए एआरएम एसके नागर ने 12 मई से ग्रीन जोन बस सेवा बंद कर दी। एआरएम गोला डिपो एसके नागर ने कहा कि डिपो की अधिकतर बसें प्रवासियों को लाने ले जाने में लगी हैं। शासन प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन कराया जा रहा है। बसों की समस्या को देखते हुए जिले की सीमा के अंदर ग्रीन जोन बस सेवा बंद की गई है। कोरोना पॉजिटिव मरीज को लेकर डीएम के आदेश का जिक्र करने पर उन्होंने कहा कि यह उन्हें अभी नहीं मिला है।