{"_id":"5e9b291b8ebc3e76b0067a65","slug":"corona-ppe-kit-lakhimpur-news-bly403075568","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने सैन्य अफसर को सौंपी पीपीई किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने सैन्य अफसर को सौंपी पीपीई किट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमुपर खीरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार की गई पीपीई किट सीडीओ ने शनिवार को सैन्य अफसर को सौंप दी।
सीडीओ अरविंद सिंह ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की ओर से तैयार की जा रही पीपीई किट की सेना ने डिमांड की थी। इसमें बेस हॉस्पिटल ने 2000, 41 इनफेंट्री ब्रिगेड ने 67 और कुमाऊं बटालियन की ओर से 20 पीपीई किट की मांग शामिल है। सीडीओ ने बताया कि समूह की ओर से तैयार की गई पीपीई किट में से 470 बेस हॉस्पिटल को जबकि इनफेंट्री ब्रिगेड एवं कुमाऊं बटालियन को शत-प्रतिशत किट उपलब्ध करा दी गई हैं। उन्होंने बताया कि सेना की ओर से धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से खाते में धनराशि मुहैया कराई गई है। सीडीओ ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनकी वजह से जिले का नाम देश में रोशन हुआ है।