फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona positive case

दो और प्रवासी मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 29

Sun, 28 Jun 2020 06:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
corona positive case
मोहम्मदी के मोहल्ला सरैयां में तीसरा कोरोना पाजिटिव मिलने से मौके पर पहुंची एसडीएम स्वाति शुक्ल - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। शनिवार को आई 251 रिपोर्ट में दो प्रवासी श्रमिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 249 रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। दोनों श्रमिक होम क्वारंटीन में रखे गए थे। एक पॉजिटिव मितौली क्षेत्र के गांव आजादनगर का निवासी है, जो दिल्ली से आया था। दूसरा पॉजिटिव मोहम्मदी क्षेत्र के गांव सरैंया का निवासी है, जो मुंबई से लौटा था। दोनों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। परिवार के सदस्यों के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में आए प्रवासियों के चलते कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है, तो वहीं राहत की बात यह है कि अब तक किसी कोरोना संक्रमित की मृत्यु नहीं हुई है। बल्कि कोविड केयर सेंटर में उपचार के बाद ज्यादातर संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा रहे हैं। अब तक जनपद में कुल 114 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, जिसमें 85 संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज कर दिए गए। शनिवार को भी निगेटिव रिपोर्ट आने पर एक प्रवासी को डिस्चार्ज किया गया है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पहला पॉजिटिव मितौली क्षेत्र के गांव आजादनगर में होम क्वारंटीन था, जो दिल्ली से चार दिन पहले आया था। दूसरा पॉजिटिव मोहम्मदी क्षेत्र के गांव सरैंया का निवासी है, जो मुंबई से आने के बाद होम क्वारंटीन था। दोनों संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। परिवार के सभी सदस्यों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। डीएम ने बताया कि दोनों गांवों आजादनगर और सरैंया को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया है। इनमें 250 मीटर परिधि को सील करके घरों में स्क्रीनिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

सरैयां मोहल्ले में 12 दिनों में तीसरा कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप
मोहम्मदी। नगर के मोहल्ला सरैयां में 12 दिनों में एक और कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे कोविड अस्पताल नकहा भेज दिया है। मोहल्ले में अब तीसरा केस निकलने से प्रशासन हलकान है। शासन के गाइड लाइन के अनुसार पांच सौ मीटर एरिया को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर उसे सील कर दिया गया है। कस्बे के एक ही मोहल्ले में तीन केस पॉजिटिव मिलने से एसडीएम स्वाति शुक्ला और सीओ प्रदीप यादव ने क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार विकास धर दुबे ने बताया कि मोहल्ला सरैयां में मुंबई से एक प्रवासी मजदूर 19 जून को आया था। उसे होम क्वारंटीन किया गया था। प्रवासी मजदूर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे कोविड- 19 अस्पताल नकहा भेजा गया है। मौके पर तहसीलदार के अलावा सीएचसी के डॉ धर्मेंद्र वर्मा, कस्बा इंचार्ज जगपाल सिंह, लेखपाल दीपक वर्मा आदि पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रवासी मजदूर के परिवार के छह सदस्यों को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मालुम हो कि इससे पहले इस मोहल्ले को दो लोग और कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं,जो वर्तमान में कोविड अस्पताल नकहा में भर्ती हैं। संवाद
बिना मास्क और सैनिटाइजर के मिले कई दुकानदार
लखीमपुर खीरी। नवागत एएसपी अरुण कुमार सिंह ने शनिवार की शाम शहर की बाजार का जायजा लिया। प्रमुख बाजार खपरैल बाजार, पटवा बाजार, मेन रोड आदि में कई दुकानदार ऐसे मिले, जो मास्क नहीं लगाए थे। न ही उनकी दुकानों पर सैनिटाइजर था। सामाजिक दूरी भी गायब थी। एएसपी ने दुकानदारों से कड़ी नाराजगी जताई और उन्हें हिदायत दी।

शनिवार की शाम एएसपी अरुण कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्रा के साथ शहर में पैदल भ्रमण किया। कोरोना को लेकर सराफा मार्केट, पटवा बाजार, खपरैल बाजार, सब्जी मंडी और मेन रोड की दुकानों का भी निरीक्षण किया। खपरैल बाजार से लेकर मेनरोड और सब्जी मंडी में अधिकतर दुकानदार मास्क पहने नहीं मिले। कई दुकानों पर सैनिटाइजर भी नहीं था। सामाजिक दूरी भी गायब थी। एएसपी ने मास्क न लगाने और सैनिटाइजर न रखने वाले व्यापारियों से कड़ी नाराजगी जताई। मास्क लगाकर दुकानदारी करने के निर्देश दिए। एएसपी ने बताया कि बिना मास्क कोई भी दुकान मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed