फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona-police

एक ही कोशिश.. कहीं कोई कमी न रह जाए

Wed, 29 Apr 2020 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
corona-police
corona-police
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन का पालन कराना हो या मरीजों को अस्पताल पहुंचाना या फिर आपराधिक घटनाओं को रोकना, पुलिस वालों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। ऐसे में पुलिस वाले पूरी तत्परता से फर्ज निभा रहे हैं। कहते हैं-यही समय है देश सेवा का, ऐसे में उनका प्रयास रहेगा कि किसी स्तर पर कोताही न हो।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार ने कई कदम उठाए हैं। ड्यूटी प्राथमिकता है। ड्यूटी के दौरान आने-जाने वाले लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहते हैं। जब भी मौका मिलता है मम्मी-पापा, भाई व बहन से वीडियोकॉल कर हालचाल ले लेते हैं।
विज्ञापन

-लोकेश पांडेय आरक्षी, संकटा देवी पुलिस चौकी
सभी को समझा रहे हैं कि आप सुरक्षित रहेंगे तभी परिवार सुरक्षित रहेगा। हम अपनी परवाह किए बिना लोगों की सुरक्षा के लिए ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में माता-पिता और बहनों से कभी-कभी फोन पर बात हो पाती है और दिल को सुकून मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रोहित पटेल, पुलिस चौकी बेलरायां
ड्यूटी पहले हैं। मेरी 16 फरवरी को शादी थी। 27 को वापस आ गया। 10 अप्रैल को विदाई और गौना था। फर्ज निभाने के लिए गौने में नहीं गया। लगातार ड्यूटी कर रहा हूं। सभी से ‘घर में रहें और सुरक्षित रहें’ की अपील करता हूं।

-विपुल, आरक्षी थाना नीमगांव
देश सेवा पहले हैं। मां काफी बीमार हैं, उपचार लखनऊ में चल रहा है। मां की बीमारी को लेकर मन काफी व्यथित हो जाता है, लेकिन फर्ज पहले हैं। उसे मन से निभा रहा हूं।
-अनुपम पांडेय, सिपाही पुलिस चौकी सिकंद्राबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed