फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona,night carfue

रात्रि कर्फ्यू : जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति पर पड़ेगा असर

Thu, 15 Apr 2021 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
corona,night carfue
corona,night carfue
लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना के बढ़ते मामलों को काबू में करने के लिए जिला प्रशासन ने बुधवार रात से रात्रि कर्फ्यू लगा दिया था, जो रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा। इस आदेश के बाद से ही कुछ व्यापारियों ने आवश्यक वस्तुओं समेत पान मसाला, तंबाकू, सिगरेट आदि दैनिक उपयोग की वस्तुओं की जमाखोरी शुरू कर दी है। कई जगहों पर तो बृहस्पतिवार को ही दुकानदारों ने कुछ वस्तुओं के स्टॉक में न होने की बात कहकर बिक्री बंद कर दी है। इससे जरूरी वस्तुओं की सप्लाई पर असर पड़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण से बड़े शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली आदि से प्रवासी मजदूरों का पलायन शुरू होने से भी फैक्ट्रियों में कामकाज प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है, ऐसे में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में कमी आ सकती है। रात्रि कर्फ्यू से एक शहर से दूसरे शहरों में आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही पर रोक नहीं है, लेकिन मजदूरों केे अभाव में लोडिंग-अनलोडिंग की समस्या होना तय है। वहीं कोरोना संक्रमितों के बढ़ते मामलों से सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन लगने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। लिहाजा दुकानदारों ने इस मौके का फायदा उठाने के लिए आवश्यक वस्तुओं का स्टॉक करना शुरू कर दिया है। कुछ वस्तुओं की कृत्रिम दिक्कत बनाई जा रही है, जिससे उन वस्तुओं की कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। हालांकि व्यापारी इन आरोपों से इंकार कर रहे हैं। कुछ लोगों द्वारा मुनाफाखोरी करने के लिए कुछ वस्तुओं की जानबूझकर बाजार में कमी बताई जा रही है, जबकि रात्रि कर्फ्यू से सप्लाई चेन पर कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन

-
रात्रि कर्फ्यू लगने से खाद्य उत्पादों की मांग बढ़ने लगी है। बाहर से आने वाले उत्पादों की सप्लाई कम हो सकती है। ज्यादातर फैक्ट्रियां बड़े शहरों में हैं, जिससे बाहर से आने वाली आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति आने में समय ज्यादा लग सकता है। हालांकि अभी हालात सामान्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष, व्यापार मंडल
-
बाजार में आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान जमाखोरी को रोकने के लिए प्रशासन ने कई टीमें बनाई थीं, जो इस बार भी बनाई जा सकती हैं। इसलिए व्यापारियों से अपील है कि जमाखोरी के चक्कर में न पड़ें। ग्राहकों को कोई तकलीफ नहीं होने दी जाएगी।
-उमेश शुक्ला, व्यापारी नेता
-
रात्रि कर्फ्यू लगने से व्यापार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आवश्यक वस्तुओं के आवागमन पर रोक नहीं है, जिससे सामानों की आपूर्ति में अभी कोई समस्या नहीं है। यदि लॉकडाउन लगा, तो जरूरी सामानों की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

- बादल साहनी, व्यापारी
-
रात्रि कर्फ्यू लगने के बाद सैनिटाइजर और मास्क की डिमांड बढ़ गई है। इसके अलावा खाद्य वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता है। बाहर से आने वाले सामानों की आपूर्ति अभी सामान्य तौर पर हो रही है। ज्यादातर पैक्ड आइटम दूसरे शहरों से आते हैं, जिसकी आपूर्ति पर कर्फ्यू का आंशिक असर पड़ सकता है।
-राजू अग्रवाल, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed