{"_id":"5ea9b42b8ebc3ee0a3018ee8","slug":"corona-market-lakhimpur-news-bly4042594132","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: इन्हें न अपनी परवाह.. न दूसरों की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: इन्हें न अपनी परवाह.. न दूसरों की
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर में बुधवार को सुबह 10 बजते ही सड़कों पर लोगों की इस कदर भीड़ हो गई कि नजारा सामान्य दिनों की तरह लगने लगा। संकटा देवी से अस्पताल रोड पर वाहनों की भरमार हो गयी। मालगाड़ी आने पर गोटैय्या बाग रेलवे क्रॉसिंग बंद होते ही सैकड़ों की संख्या में वाहनों की लाइन लग गई। हालात यह थे कि शहर में लग ही नहीं रहा था कि लॉकडाउन है। ऐसे में कोरोन संक्रमण को लेकर लोग न अपनी न दूसरे की जान को लेकर सतर्क दिखे। यह देख पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस के कड़ाई करने पर शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा।
एसएसपी शैलेंद्रलाल, एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी विजय आनंद, प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्र ने फोर्स के साथ शहर के हालात देखे। सदर चौराहा पहुंचकर बेवजह बाइकों निकले बाइक चालकों के प्रति सख्ती दिखाई। कई बाइकों की चाबियां निकालकर जमा कर लीं। देखते ही देखते ही देखते सड़क पर सनाटा पसर गया। पुलिस ने पांच बाइकों को सीज कर दिया। 32 बाइकों का चालान कर समन शुल्क वसूल किया।
कोरोना संदिग्ध को कराया क्वारंटीन
एसएसपी शैलेंद्र लाल सदर चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच बाइक से दो लोग आए। दोनों मास्क लगाए थे। एसएसपी ने जब पूछताछ की तो पीछे बैठे युवक ने बताया कि वह हफ्ते भर पहले कोटा से आया था। वर्तमान समय मे वह होम क्वारंटीन था। सिर में दर्द, खांसी और सांस में दिक्कत होने पर डॉक्टर को दिखाने जिला अस्पताल जा रहा है। इतना सुनते ही पुलिस कर्मियों में अफराफरी मच गई। पुलिस ने युवक की बाइक को सैनिटाइज कराया और एंबुलेंस बुलाकर दोनों युवकों को जिला अस्पताल भेजा, जहां से दोनों युवकों को नकहा जसगढ़ में क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन
गली-मोहल्लों में लगाई बैरिकेडिंग
शहर में बढ़ती भीड़भाड़ को देख सदर कोतवाली पुलिस एक बार फिर सख्ती हो गई है। गली-मोहल्लों की गलियों में बैरिकेडिंग की है, जिससे लोग वाहनों समेत सड़कों पर न आ सके। कई प्वाइंटों पर पुलिस को भी तैनात किया गया है। आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर संकटा देवी से अस्पताल रोड पर दोपहिया और चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया गया है।
लगातार सभी से अपील की जा रही है कि बेवजह सड़कों पर न निकलें, लेकिन कुछ लोग मानने को तैयार नहीं हैं। इसलिए सख्ती करनी पड़ रही है। लॉकडाउन का उल्लंघन किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
-शैलेेंद्र लाल, एएसपी
पैथोलॉजी सेंटर पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाईं
लखीमपुर खीरी। खबर प्रकाशित होने के बाद बुधवार को जेल गेट चौकी प्रभारी जेपी यादव पैथोलॉजी सेंटर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को सामाजिक दूरी का हर हाल में पालन कराने के निर्देश दिए। इस पर कर्मचारियों ने सेंटर के आगे न सिर्फ डोरी बंधवाई बल्कि मरीजों के बीच आपस में दूरी कायम रखने के लिए एक कर्मचारी को भी लगा दिया।
पलिया: पैदल गश्त कर लॉकडाउन का पालन करने की दी नसीहत
पलियाकलां। बुधवार को एसडीएम पूजा यादव, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, सीओ राकेश कुमार नायक ने नगर के विभिन्न मार्गों पर पैदल मार्च किया। कहीं-कहीं बाजार में दुकानों पर भीड़ देखकर दुकानदारों को जमकर फटकार लगाई। सामाजिक दूरी बनाते हुए दूर-दूर खड़े होने की सलाह ग्राहकों को दी। कई दुकानों पर जाकर कई खाद्य सामग्रियों का मूल्य भी चेक किया। मोहल्लों की गलियों में जाकर बेवजह घूम रहे लोगों को घरों में रहने की नसीहत दी। संवाद
गोला: तार तार हो रही सामाजिक दूरी
गोला गोकर्णनाथ। नगर में सामाजिक दूरी बरकरार रखना मुश्किल हो रहा है। सुबह 10 से दो बजे के बीच बढ़ती भीड़ के आगे नगर में कहीं भी लॉकडाउन का पालन होता नजर नहीं आता। बुधवार को दोपहर में मालगाड़ी के आने पर अलीगंज रोड रेलवे क्रॉसिंग पर दोनों ओर जाम लग गया। जिससे लॉक डाउन में सामाजिक दूरी का नियम तार-तार हो गए। यदि लोग लॉकडाउन में इसी तरह निकलते रहे कोरोन संक्रमण रोकने को चल रही सारी कवायद पर पानी फिर जाएगा। संवाद