{"_id":"60831d088ebc3e59100867c9","slug":"corona-lakhimpur-news-bly444801287","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित की मौत, पुलिस ने करवाया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित की मौत, पुलिस ने करवाया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
corona
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवागंज (सुंदरवल)। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव की मौत के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करवाया।
फूलबेहड़ क्षेत्र के हजरतपुर गांव निवासी जावेद अली (45) पुत्र मुस्तफा को एक सप्ताह से बुखार , खांसी और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। कोविड जांच पॉजिटिव आने पर वह होम आइसोलेशन में थे। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत ही गई थी। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की मौजूदगी में शव को सील कर अंतिम संस्कार करवा दिया गया है।
वहीं, सीएचसी प्रभारी अमितेश दत्त का कहना है कि हजरतपुर गांव में कोरोना पॉजटिव मरीज की मौत की जानकारी नहीं थी। पुलिस इंस्पेक्टर फूलबेहड़ ने फोन कर जानकारी दी, जिसके बाद दो स्वास्थ्य कर्मियों को भेज कर गांव को सैनिटाइज करवा दिया गया है। संवाद