{"_id":"6058e7b18ebc3ec89b7f6a06","slug":"corona-lakhimpur-news-bly4415690135","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण की बढ़ी रफ्तार, हो जाएं सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण की बढ़ी रफ्तार, हो जाएं सावधान
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बिना मास्क कोरोना जांच रिपोर्ट लेने के लिए लगी भीड़। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। दूसरे राज्यों के साथ लखनऊ में भी कोरोना ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। लखनऊ और जिले के बीच 60-70 बसों के साथ ट्रेन एवं अन्य वाहनों का रोजाना संचालन होता है। ऐसे में शहर के लोग जिस तरह की लापरवाही कर रहे, वह खतरनाक साबित हो सकता है।
कोरोना के मामले में हर तरह लापरवाही देखने को मिल रही है। उधर, स्कूल संचालक अपनी जिम्मेदारी सिर्फ विद्यालय तक ही सीमित रखे हैं। ऐसे में स्कूल से निकलने के बाद बच्चे न तो मास्क लगाते हैं और न ही सामाजिक दूरी का पालन करते हैं। इस तरह की लापरवाही बच्चों के साथ घरवालों और स्कूल के अन्य बच्चों के लिए मुसीबत बन सकती है।
.
बिना मास्क कोविड जांच रिपोर्ट लेने के लगी भीड़
कोरोना जांच कराने वाले लोग रिपोर्ट लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। न तो वह मास्क लगाते हैं और न ही सामाजिक दूरी का पालन करते हैं। जबकि ऐसा करना उनके साथ दूसरे मरीजों को नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
.
छात्रों को भारी न पड़ जाए स्कूल जाना
सरकार ने स्कूल खुलवा दिए। सहमति पत्र लेकर पढ़ाई भी शुरू हो गई। स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का कितना पालन होता है यह तो स्कूल वाले ही जानते हैं। मगर, स्कूल के बाहर न तो छात्र मास्क लगाते हैं और न ही सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हैं। जबकि यह नुकसानदेह हो सकता है।
.
दूसरे राज्यों के हालात देखते हुए बेहद सावधान रहने की जरूरत है। दूसरे प्रदेशों से आने वालों से दूरी बनाए रखें। घर बाहर मास्क लगाकर ही निकलें। किसी प्रकार की दिक्कत होने पर नजदीकी अस्पताल जाकर दिखाएं।
-डॉ. आरपी दीक्षित, एसीएमओ