फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

नहीं रुकी संक्रमण की रफ्तार, फिर मिले 112 कोरोना संक्रमित

Sun, 23 Aug 2020 09:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। रविवार को आई रिपोर्ट में फिर 112 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा लखीमपुर शहर के संक्रमित शामिल हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी संक्रमितों के नए मामले बढ़ते जा रहे हैं। जनपद में अब तक कुल 1716 पॉजिटिव केस मिले, जिनमें उपचार के बाद 992 पॉजिटिव व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए। वर्तमान में कुल 703 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। वहीं अब तक 21 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। रविवार को मिले संक्रमितों में निजी नर्सिंग होम के चार और पुलिस लाइन के दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक 24 घंटे में कुल 179 रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें 62 आरटी पीसीआर लैब से पॉजिटिव रिपोर्ट एवं 117 निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इसके अलावा सात अन्य लैब से, पांच ट्रूनाट एवं 38 एंटीजन टेस्ट से पॉजिटिव रिपोर्ट मिली हैं। इस प्रकार रविवार को 112 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। लखीमपुर तहसील क्षेत्र में सबसे ज्यादा 88 संक्रमित मिले हैं। मोहल्ला गढ़ी रोड में एक, लोनपुरवा में एक, गजनीपुर में एक, अर्जुनपुरवा में तीन, शिव कॉलोनी में एक, सिकटिहा में तीन, फूलबेहड़ में दो, हाथीपुर उत्तरी में छह, गोटैयाबाग में छह, गोकुलपुरी में तीन, पनगीकला में एक, पटेलनगर में एक, अयोध्यापुरी में एक, शांतिनगर में तीन, भुइफोरवानाथ में एक, शमशेरनगर में एक, हाथीपुर में तीन, उदयपुर गोला रोड में नौ, ऑफिसर्स कॉलोनी में एक, नई बस्ती में एक, राजगढ़ में एक, कृष्णानगर में दो, मेला मैदान में एक, महेवागंज में एक, हाथीपुर कोठार में एक, थरवरनगंज में दो, पुलिस लाइन में दो, बहादुरनगर में तीन, संतोषनगर कॉलोनी में दो, मोहद्दीपुर अम्रतागंज में एक, काशीनगर में दो, द्वारिकापुरी में एक, शिव कॉलोनी में एक, भरतपुरी कॉलोनी में एक, आवास विकास कॉलोनी में एक, मिश्राना में एक, सरनापुरम गढ़ी रोड में एक, रामनगर में एक, महराजनगर में एक, बाजूडीहा महेवागंज में एक, रेलवे कॉलोनी में एक, देवकली रोड में एक, सलेमपुर में दो, नवजीवन नर्सिंग होम के चार कर्मी, सैधरी में एक, लालपुर बैरियर में एक, इमली चौराहा निकट मथुरा भवन के पास दो, गोविंदनगर में एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

तहसील गोला गोकर्णनाथ के कुम्हारन टोला में तीन, लंबानगर में एक, तीरथ में एक, गुप्ता कॉलोनी में एक, ककलापुर में एक, नगरा भीखमपुर में एक संक्रमित मिला है। तहसील मोहम्मदी के गांव गोकन में एक, गुलौली रोड पर दो, पूर्वी लखपेड़ा में एक संक्रमित मिला है। तहसील मितौली के टेडवा में तीन संक्रमित मिले हैं। तहसील निघासन के रकेहटी गांव में तीन संक्रमित मिले हैं। जबकि छह संक्रमित व्यक्तियों की ट्रेसिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के वाहन का चालक कोरोना पॉजिटिव
धनगढ़ी (नेपाल) यहां एक मुख्यमंत्री के वाहन का चालक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसको धनगढ़ी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। उधर मुख्यमंत्री ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। संवाद

रेलवे कॉलोनी में कोरोना की दस्तक
लखीमपुर खीरी शहर में पांव पसार रहे कोरोना ने रेलवे कॉलोनी में दस्तक दी है। संक्रमित मिलने की जानकारी लगते ही रेलवे स्टेशन परिसर एवं कॉलोनी के लोगों में हड़कंप है। स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने इस मामले से उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया है। जिला प्रशासन ने रेलवे कॉलोनी को कंटेन्मेंट बनाने के लिए पालिका प्रशासन को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed