फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

खीरी में 31 कोरोना संक्रमित और मिले, तीन संक्रमितों की मौत

Wed, 19 Aug 2020 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
corona
महिला अस्पताल में रोजाना हो रहा सामाजिक दूरी का उल्लंघन - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमितों के मिलने के क्रम में मंगलवार को 31 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा तीन संक्रमितों की मौत हुई है, जिससे अब तक मरने वालों की संख्या 18 हो गई है। अब तक कुल 1255 पॉजिटिव केस मिले, जिनमें उपचार के बाद 656 पॉजिटिव व्यक्ति स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैैं। वर्तमान में जनपद में कुल 581 एक्टिव पॉजिटिव केस है।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक 24 घंटे में लैब से 24 निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इसी के साथ दो ट्रूनाट, तीन अन्य लैब और 26 एंटीजन टेस्ट से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इस प्रकार कुल 31 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा तीन संक्रमितों की मौत हुई है, जिसमें तहसील लखीमपुर के मोहल्ला हिदायतनगर निवासी एक संक्रमित व्यक्ति की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हुई है। वहीं मंगलवार आई रिपोर्ट में तहसील गोला के मोहल्ला ऊंची भूड निवासी 58 वर्षीय संक्रमित महिला और तहसील मोहम्मदी के उचौलिया निवासी 70 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है। लखीमपुर तहसील में कुल 15 संक्रमित मिले हैं, जिसमें मोहल्ला बहादुरनगर में छह, पुलिस लाइंस में एक, ज्ञानपुर में एक, छाउछ चौराहा में एक, पटेलनगर में दो, बाजपेई कॉलोनी में एक, स्वरूपनगर में एक, जिला कारागार में दो, हिदायतनगर में एक, मोतीपुर में एक संक्रमित मिला है। तहसील गोला गोकरननाथ में एलआईसी ऑफिस कॉलोनी में एक, ऐलियापुर देउवापुर में एक, ऊंचीभूड़ में दो, गुलरिया में एक, अलीगंज रोड में एक, हाफिजपुर में एक, देउवापुर में एक, मुन्नू गंज में दो संक्रमित मिले हैं। तहसील मितौली क्षेत्र के बेहजम में एक, तहसील मोहम्मदी क्षेत्र के उचौलिया में एक संक्र मित मिला है। एक संक्रमित व्यक्ति की ट्रेंसिग चल रही है।
विज्ञापन

राहत: फार्मेसिस्ट समेत चारों स्वास्थ्य कर्मी हुए निगेटिव
फरधान सीएचसी फरधान में कोरोना पॉजिटिव पाए गए फार्मेसिस्ट समेत चारों स्वास्थ्य कर्मियों की एंटीजन और लैब टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिससे सीएचसी की सभी सेवाएं बुधवार से बहाल कर दी जाएंगी। मंगलवार को पूरी सीएचसी को अधीक्षक ने सैनिटाइज कराया है। 11 अगस्त को सीएचसी फरधान के फार्मेसिस्ट, अधीक्षक के ड्राइवर, बीसीपीएम और एएनएम की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई थी। इसके बाद सीएमओ के निर्देश पर डिलीवरी को छोड़कर अन्य सभी सेवाएं बंदकर दी गई थीं। सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित बाजपेई ने बताया कि सोमवार को चारों स्वास्थ्य कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। बुधवार से ओपीडी, इमरजेंसी आदि मेडिकल सेवाएं विधिवत शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरियाना के नहीं कमियापुर के थे कोरोना मरीज
बिजुआ ब्लॉक के कोरियाना गांव में एक साथ तीन कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की बात गलत निकली है, क्योंकि यह मरीज कोरियाना गांव के नहीं थे यह संक्रमित कमियापुर और पूजागांव के रहने वाले हैं। इन लोगों ने अपने नाम पता गलत लिखा कर स्वास्थ्य विभाग को भ्रमित करना चाहा था। 24 घंटे बाद स्वास्थ्य विभाग ने इनके असली पते निकालकर इनसे संपर्क साधा है। दो संक्रमितों को जगसड़ कोविड सेंटर भेजा गया है। तीसरे संक्रमित को जो आशा वर्कर है को होम आइसोलेट किया गया है। बिजुआ ब्लॉक में एक साथ पांच कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से हड़कंप मचा था। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित व्यक्तियों के नाम के आगे लिखे गांव से संपर्क किया तो वहां उस नाम के लोग नहीं निकले। इससे मंगलवार शाम तक संक्रमितों का पता खोजने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
पांच मरीज के कांटेक्ट में आने वालों के लिए कम पड़ गईं स्लाइड
बिजुआ में मिले संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की टेस्ट के लिए सीएचसी पर टेस्ट किट नही हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ अमित सिंह ने बताया कि बिजुआ ब्लॉक में मिले मरीजों के संपर्क में आने वालों की सूची बनाई जा चुकी है। 200 लोगों की जांच होनी है, लेकिन सिर्फ चीनी मिल गुलरिया में 37 और मुड़िया पूजा गांव की संक्रमित आशा वर्कर के संपर्क में आए 25 लोगों का ही टेस्ट किया जा सका है। शेष कमियापुर और जगनपुरवा में अभी टेस्ट नहीं कर सके हैं।
कोरोना निगेटिव निकला मृतक
खीरी कस्बे के मोहल्ला सैय्यदवाड़ा निवासी युवक की सोमवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उसके बाद मंगलवार की शाम मोहल्ले में कोरोना पॉजिटिव होने से मौत की खबर मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मृतक के घर पहुंची तो मोहल्ले के अनेक लोग इकट्ठा हो गए। परिजन ने मरीज की रिपोर्ट निगेटिव होने की लैब रिपोर्ट दिखाई, जिसके बाद टीम को बैरंग होना पड़ा।
23 पुलिसकर्मियों के सैंपल लिए
मितौली सोमवार को आई रिपोर्ट में मितौली थाने की एक महिला सिपाही कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इससे पुलिसकर्मियों समेत स्टाफ में हड़कंप था। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस स्टाफ के 23 लोगो के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं। साथ ही महिला सिपाही के संपर्क में आए लोगों को होम क्वारंटीन किया है।
महिला अस्पताल: कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाही
कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए भले ही योगी सरकार अधिकारियों को कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करने और कराने के निर्देश दे रही हो, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता शासन की मंशा पर पानी फेर रही है। इसका उदाहरण महिला अस्पताल में रोजाना लगने वाली बेइंतहा भीड़ है। न तो यहां आने वाली महिलाएं ही सामाजिक दूरी का पालन करने को गंभीर है और न ही अस्पताल प्रशासन उन्हें पालन कराने को। यह स्थिति तब है जब महिला अस्पताल के ही चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। यदि जल्द ही इस पर अंकुश न लगा तो आने वाले दिनों में इस भीड़ से शहर और देहात में स्थित भयानक होगी। सीएमएस डॉ. नसरीन का कहना है सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए एक नहीं दो सुरक्षा कर्मी लगाए हैं। इसके बावजूद महिलाएं नहीं मानती। सुरक्षाकर्मी के टोकने पर लड़ने को आमादा हो जाती है।
संक्रमित पहुंचने पर बंद हुई जिला अस्पताल की इमरजेंसी ओपीडी
मंगलवार को एक विभागीय संक्रमित जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंची। सांस लेने में दिक्कत बताकर ओपीडी में लेट गई। मौजूद स्टाफ को जब उसके संक्रमित होने की जानकारी मिली तो वहां पर अफरा तफरी मच गई। सीएमएस ने महिला को कोरोना अस्पताल जगसड़ भेजवाया। इसके बाद सैनिटाइज कराकर इमरजेंसी ओपीडी वार्ड को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। इससे मंगलवार को जिला अस्पताल आए गंभीर मरीजों को दिक्कत उठानी पड़ी।

गंदगी से संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बढ़ा
कोरोना संक्रमण के बीच मेला मैदान रोड पर लगा कूड़े का ढेर लोगों के लिए मुसीबत बन गया। आसपास के दुुकानदारों का कहना है कि कोरोना काल में ऐसी गंदगी से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ रहा है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन सफाई कराने के लिए गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed