फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

अफसर हुए बेफ्रिक...... संक्रमित फैला रहे दहशत

Fri, 07 Aug 2020 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। जिले में कोरोना संक्रमण के जितने मामले बढ़ते जा रहे हैं उतना ही अफसर भी बेफ्रिक होते जा रहे हैं। बिना लक्षण वाले संक्रमितों को होम आइसोलेशन की सुविधा मिलते ही अधिकारी भी अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो गए हैं। ऐसे में संक्रमित घर की छतों से लेकर बाहर गली में घूम रहे हैं। इससे मोहल्ले के लोगों में संक्रमण को लेकर दहशत है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर अफसर और संक्रमित खुद फिकरमंद नहीं है। दोनो की लापरवाही अन्य लोगों पर भारी पड़ रही है। शासन ने बिना लक्षण वालों को होम आइसोलेट होने की मंजूरी दी है, लेकिन इस दौरान संक्रमित घर में न रुककर बाहर घूम फिर रहे हैं। इससे लोगों में दहशत हैं। जबकि कंटेन्मेंट जोन और होम आइसोलेशन के नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी अफसरों की है। नियमों का पालन कराने के लिए गठित निगरानी समिति सिर्फ कागजों तक ही सीमित है। शासन की गाइड लाइन का पालन न कराए जाने से पॉजिटिव मिले लोगों के आस पास रह रहे लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

केस-एक
गोला के मोहल्ला पूर्वी दीक्षिताना में एक बालक संक्रमित मिला है। इसके पिता खान पान का ठेला लगाते हैं। बल्लियां लगाकर गली को कंटेन्मेंट जोन तो बना दिया गया। मगर, निगरानी के अभाव में उसके पिता ने खान पान का ठेला लगना बंद नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस- दो
पूर्वी दीक्षिताना के एक घर में परिवार के साथ किराये पर रह रही युवती संक्रमित है। उसी मकान में तीन अन्य परिवार किराये पर रहते हैं। मगर, 24 घंटे के बाद भी न तो कंटेन्मेंट जोन बना और न ही किसी की जांच हुई। बताते हैं कि संक्रमित के घरवालों का बाहर आना जाना जारी है।
केस-तीन
शहर की बाजपेई कॉलोनी का हाल भी कुछ ऐसा है। महिला के पॉजिटिव मिलने पर पालिका ने कंटेन्मेंट जोन तो बना दिया, लेकिन निगरानी न होने के कारण संक्रमित महिला घर की छत से लेकर बाहर गली में मार्निंग वॉक करती है। इससे वहां रहने वालों में दहशत हैं।
केस-चार
पॉजिटिव मिलने वालों को इसकी सूचना तक नहीं दी जाती। बुधवार को दो लोग स्वयं रिपोर्ट जानने के लिए घर से अस्पताल पहुंचे। उन्हें संक्रमित बताकर कोरोना अस्पताल भेजा दिया गया। इस दौरान वह घर से अस्पताल तक कितनों से मिल होंगे। उन्हें खुद नहीं पता।

कंटेन्मेंट जोन और होम आइसोलेशन के नियमों का पालन न होना चिंताजनक है। इसके लिए निगरानी समितियां गठित हैं। जिम्मेदारों से जानकारी की जाएगी और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी।
-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed