फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

महिला हेल्थ वर्कर सहित दो कोरोना पॉजिटिव मिलीं

Mon, 06 Jul 2020 10:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। जिले में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। सोमवार को लखनऊ से 519 लोगों की जांच रिपोर्ट में मोहम्मदी की महिला हेल्थ वर्कर सहित दो महिलाएं संक्रमित मिलीं। वहीं 519 लोग निगेटिव रहे। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 128 कोरोना पॉजिटिव में 114 लोग स्वस्थ होकर अपने घर चले गए। अब 14 लोग एक्टिव पॉजिटिव केस हैं ,जो कि कोविड अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि पहली पॉजिटिव महिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदी में बेसिक हेल्थ वर्कर है और वह मोहल्ला बाजारगंज में किराये के मकान में रहती है। वहीं दूसरी पॉजिटिव महिला शहर के पटेलनगर की निवासी है। वह अभी हाल ही में बरेली से आई है। खांसी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत होने पर उसने केजीएमयू लखनऊ में टेस्ट करवाया था। दोनों होम क्वारंटीन थीं। सोमवार को उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके चलते शहर का मोहल्ला पटेलनगर और मोहम्मदी का मोहल्ला बाजारगंज को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

महिला हेल्थ वर्कर के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
मोहम्मदी वैश्विक महामारी कोरोना का आतंक कस्बे में बढ़ता ही जा रहा है, प्रशासन की सख्ती के बावजूद लोग इस बीमारी को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जिसके परिणामस्वरूप 16 से पांच जून तक 15 कोरोना पॉजिटिव यहां मिल चुके हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की एक महिला हेल्थ वर्कर कोरोना पॉजिटिव निकली जिससे सीएचसी में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला सरैयां में पांच जून को एक ही परिवार के आठ संक्रमित मिलने से सनसनी फैल गई थी। प्रशासन भी हरकत में आ गया था। एसडीएम स्वाति शुक्ला दल बल के साथ सरैयां मोहल्ले में पहुंची और बैरिकेडिंग की व्यवस्था कराकर आवश्यक पुलिस बल तैनात कराया। सोमवार सुबह से ही पुलिस प्रशासन की गाड़ियों से मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने का एलान किया गया। इसके अलावा एसडीएम और सीओ ने मौके पर जाकर लोगों को समझाया। प्रशासन की सख्ती के बीच छह जून को जब स्वास्थ्य विभाग की एक महिला हेल्थ वर्कर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो स्वास्थ्य महकमे में मायूसी छा गई।
सरैयां मोहल्ला रेड जोन घोषित
सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल, एसीएमओ एसके चक व सीएचसी अधीक्षक सुरेंद्र कुमार ने कंटेन्मेंट जोन मोहल्ला सरैयां पहुंच कर पांच सौ मीटर की परिधि में डोर टू डोर सर्वे कराकर सैंपलिंग कराई। मोहल्ले को रेड जोन घोषित कर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। डॉ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने 16 टीमें लगा कर जांच के नमूने और परिवार के लोगों का डाटा लिया।
मोहल्ला बाजारगंज में बैरिकेडिंग लगाई गई
संक्रमित महिला कस्बे के मोहल्ले बाजारगंज में किराये के मकान में रह रही है। जिसे अब कंटेन्मेंट जोन घोषित करके बैरिकेडिंग कराई गई है। मकान में रहने वाले सभी लोगों की सैंपलिंग कराई जा रही है। इस मोहल्ले में यह दूसरा केस है।

एडीजे कोर्ट दो दिन के लिए बंद
एडीजे कोर्ट में आने जाने वाले दो आरक्षी भी संक्रमित मिलने पर जिला जज के आदेश पर एडीजे कोर्ट छह व सात जुलाई को बंद कर दिया गया है। बताया गया कि दो दिनों तक कोर्ट परिसर को सैनिटाइज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed