{"_id":"5ef0e39a8ebc3e432c0c18d6","slug":"corona-lakhimpur-news-bly410180227","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क न लगाने पर 52 दुकानदारों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क न लगाने पर 52 दुकानदारों पर कार्रवाई
विज्ञापन
निघासन। बिना मास्क लगाए सामान बिक्री करने के मामले में 52 दुकानदारों पर जुर्माना किया गया है। लॉकडाउन के बाद से इतनी बड़ी कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप है। समय से पहले दुकान खोलने के मामले में भी पुलिस दुकानदारों पर कार्रवाई कर चुकी है।
प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि कस्बे के व्यापारियों ने दुकानों पर बिना मास्क सामान न देने का बोर्ड लगा रखा है। सोमवार को जब कस्बे की दुकानों का निरीक्षण किया गया तो दुकानदारों ने मास्क नहीं लगा रखा था और वह सामान की बिक्री कर रहे थे। दुकानों पर जाकर दुकानदारों को मास्क लगाने की हिदायत देते हुए कस्बा इंचार्ज केके शुक्ला ने 52 दुकानदारों पर मास्क न लगाने की कार्रवाई करते हुए 100 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से जुर्माना लगाया गया है। इसके पहले भी करीब 188 लोगों पर लॉकडाउन की कार्रवाई हो चुकी है।