फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए छह लोगों के सैंपल जांच को भेजे

Sat, 06 Jun 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
corona
महेवागंज (लखीमपुर खीरी)। शहर से सटे सिंगनिया गांव निवासी एक और श्रमिक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसकी जानकारी होते ही गांव में दहशत फैल गई। श्रमिक कुछ दिन पहले ही दिल्ली से आया था।
विज्ञापन

सिंगनिया गांव के जिस दूसरे युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वह दिल्ली में एक फैक्टरी में काम करता था और 29 मई को ही गांव आया है। एक मई को जिला अस्पताल में उसका सैंपल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट गुरुवार रात आने पर पॉजिटिव होने की जानकारी मिली। इस दौरान श्रमिक होम क्वारंटीन रहा। रिपोर्ट के बाद श्रमिक को नकहा के जगसड़ स्थित कोरोना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि सिंगनिया गांव पहले से ही कंटेन्मेंट जोन है पर अब यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर दो हो गई है। बावजूद इसके कंटेन्मेंट जोन होने के बावजूद लोगों का गांव में आना-जाना जारी है। यह तब है जब बुधवार को डीएम, एसपी और सीएमओ ने गांव जाकर लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश देकर निगरानी समिति के सदस्यों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को सीएचसी फरधान की टीम ने गांव में सर्वे कर संक्रमित युवक के भाइयों सहित परिवार के छह सदस्यों को सैंपल के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

संक्रमित श्रमिक के बरात में शामिल होने की है चर्चा
गुरुवार को जिस श्रमिक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके ससुराल जाने और एक रिश्तेदार की बरात में भी शामिल होने की चर्चा है। हालांकि प्रधान पति कमालुद्दीन का कहना है यह सिर्फ अफवाह है। संक्रमित युवक की पत्नी अपने बच्ची के साथ मायके में थी। जबकि संक्रमित युवक घर में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed