फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

दो कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद औरंगाबाद भी कंटेन्मेंट जोन घोषित

Thu, 04 Jun 2020 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
corona
पसगवां / मैगलगंज। पसगवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत औरंगाबाद में भाई-बहन के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों को कोविड अस्पताल में भेज दिया है, साथ ही डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने औरंगाबाद को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया है, जिससे जनपद में अब 16 कंटेन्मेंट जोन बन गए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह से डोर-टू-डोर सर्वे करके 8991 लोगों की काउंसलिंग की गई। पुलिस ने संक्रमित एरिया के आसपास बैरिकेडिंग कर दी है और आवागमन पर रोक लगा दी है। लोगों को घरों में रहने के निर्देश दिए गए हैं। सिर्फ आवश्यक सेवाओं की पूर्ति होम डिलीवरी के माध्यम से कराई जाएगी।
विज्ञापन

पसगवां सीएचसी अधीक्षक डॉ अश्विनी कुमार वर्मा ने बताया कि 19 टीमों ने 1400 घरों का डोर-टू-डोर सर्वे किया है, जिनमें 8991 लोगों की काउंसलिंग की गई है। 19 संदिग्धों की सैंपलिंग के लिए भेजा गया है, जिनमें 12 संदिग्ध कोरोना संक्रमित परिवार के हैं। सर्वे के लिए चार पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। एसीएमओ डॉ संतोष कुमार चक, प्रतिरक्षण अधिकारी सीजे सिंह, पीयूष त्रिपाठी आदि ने गांव का दौरा किया है। अधीक्षक ने बताया कि संक्रमित भाई-बहन 27 मई को दिल्ली से आए थे, जिन्हें 31 मई को सैंपलिंग के लिए भेज गया था। रिपोर्ट मिलने के बाद दोनों कोरोना पॉजिटिव को कोविड लेवल अस्पताल बेहजम भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन स्थानों पर बैरिकेडिंग कर किया सील
ग्राम औरंगाबाद में दो कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन ने तीन स्थानों पर प्रभावित क्षेत्र को बैरिकेडिंग कर सील कर दिया है। औरंगाबाद पुलिस चौकी प्रभारी नीतीश भारद्वाज ने बताया कि दो रोगी मिलने से 500 मीटर परिधि को सील किया गया है। उन्होंने बताया कि मेला रोड, भाटागंज रोड और शेरसिंह विद्यालय के निकट बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed