{"_id":"5ec7f8758ebc3e908f6871d7","slug":"corona-lakhimpur-news-bly406702978","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी सर्वे न करने पर गन्ना माफिया ने टीम से की अभद्रता, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी सर्वे न करने पर गन्ना माफिया ने टीम से की अभद्रता, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गन्ना विकास परिषद खंभारखेड़ा क्षेत्र के गांव जंगल नंबर 11 घोसियाना में गन्ना सर्वे करने गई टीम से एक गन्ना माफिया ने अभद्रता की। टीम ने जब फर्जी सर्वे करने से इनकार किया, तो आरोपी माफिया टीम से एचएचसी मशीन, अभिलेख छीनकर फरार हो गया।
मिल सर्वे कर्मी संदीप जायसवाल ने फूलबेहड़ थाने में दी तहरीर में बताया है कि गुरुवार को जंगल नंबर 11 घोसियाना में टीम के साथ गन्ना का सर्वे कर रहा था। इसी दौरान गांव का ही तकदीर आलम आ गया और अपने पिता गफ्फार और बसत के नाम पर फर्जी सट्टा बनाने का दबाव बनाने लगा। उसने दूसरे किसानों के प्लॉटों को अपने बताए, जिसका जांच में भंडाफोड़ हो गया। सर्वे करने से मना कर दिया, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। फिर टीम के पास से सरकारी अभिलेख समेत एएचएचसी मशीन छीनकर भाग गया। फूलबेहड़ पुलिस ने इन आरोपों के आधार पर आरोपी तकदीर आलम के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, अभिलेख और मशीन छीनकर भागने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल ने बताया कि गन्ना सर्वे करने वाली टीम के साथ कोई भी अभद्रता करता है, तो उसे कतई बक्शा नहीं जाएगा। गन्ना आयुक्त के निर्देशानुसार ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।