{"_id":"5ec7f7cf8ebc3e907b73ef8e","slug":"corona-lakhimpur-news-bly4067016142","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 बसों से गुजरात, महाराष्ट्र से और आए 1106 प्रवासी श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 बसों से गुजरात, महाराष्ट्र से और आए 1106 प्रवासी श्रमिक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रवासी श्रमिकों के आने का सिलसिला थम नहीं रहा, जिससे जिला प्रशासन पर दबाव बढ़ने लगा है। लखीमपुर के ग्रीन से ऑरेंज जोन में शामिल होने के साथ ही प्रवासियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को भी महाराष्ट्र, गुजरात समेत दूसरे राज्यों से 48 बसों से 1105 प्रवासी लाए गए। इन्हें स्क्रीनिंग के बाद होम क्वारंटीन किया जा रहा है। जांच में संदिग्ध लक्षण वाले प्रवासियों को स्क्रीनिंग होम में रखा गया है।
लॉकडाउन घोषित होने के बाद से अब तक जनपद में दूसरे राज्यों और अन्य जनपदों से 46, 079 प्रवासी गांवों में लौट चुके हैं। मई के 22 दिनों में ही सबसे अधिक 25, 612 प्रवासी दूसरे राज्यों से लौटे हैं, जिनमें से 21,986 प्रवासियों को उनके घरों में होम क्वारंटीन किया गया है। इनमें से शुक्रवार को 21 दिन पूर्ण कर चुके 1352 प्रवासियों को होम क्वारंटीन से मुक्त किया गया है। इसके अलावा संदिग्ध लक्षणों के चलते 2452 प्रवासियों को स्क्रीनिंग कैंप में रखा गया है, जिसमें भी 18 प्रवासियों को मेडिकल क्वारंटीन किया गया है। ऑरेंज जोन में आने के बाद खतरा रेड जोन की तरफ बढ़ रहा हैै, क्योंकि जनपद में 41 कोरोना पॉजिटिव केस एक्टिव हैं।
शुक्रवार को भी करीब 48 बसों से 1100 से अधिक प्रवासी श्रमिक लाए गए हैं, जिन्हें पहले स्क्रीनिंग होम में रखकर मेडिकल जांच कराई जा रही है। इसके बाद सही पाए गए लोगों को होम क्वारंटीन में रखा जाएगा। जिनमें संदिग्ध लक्षण पाए जाएंगे, उनका सैंपल लेकर स्क्रीनिंग होम में क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन
-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम